महासभा के प्रधान न्यासी बैद ने किया नैतिकता का शक्तिपीठ का अवलोकन

गंगाशहर। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के प्रधान न्यासी भंवरलाल बैद का मंगलवार को गंगाशहर स्थित नैतिकता का शक्तिपीठ पर आगमन हुआ। प्रधान न्यासी भंवरलाल बैद ने आचार्य तुलसी की समाधि स्थल पर बैठ ध्यान कर माला फेरी तथा चित्रदीर्घा व लाईब्रेरी का अवलोकन भी किया। उन्होंने शासनश्री मुनिश्री मणिलालजी स्वामी के दर्शन कर मंगलपाठ सुना। उन्होंने कहा कि नैतिकता का शक्तिपीठ परिसर में ऊर्जा का संचरण होता है। उन्होंने परिसर में ऑडियो विजीवल कक्ष में आचार्यश्री तुलसी पर आधारित एनिमेशन फिल्म भी देखी। इस अवसर पर आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, ट्रस्टी बसंत नौलखा, अमरचन्द सोनी, जतन संचेती ने भंवरलाल बैद का जैन पताका, माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इसके पश्चात महासभा के प्रधान न्यासी भंवरलाल बैद के साथ संस्थान के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ व ट्रस्टियों के साथ मिलकर आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल डागा के निवास स्थान पर जाकर उनका सम्मान किया।

जैन लूणकरण छाजेड़
अध्यक्ष

error: Content is protected !!