15 इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स ने लाइव पेंटिंग कर महलों और कलाकृति को कैप्चर किया

– ‘आर्ट-ईको 2019-20’ नेशनल एक्सपीडिशन का जयपुर में 20 मार्च को होगा समापन
– जेकेके के शिल्पग्राम में 15 से 19 तक होगी आर्ट एग्जीबिशन का आयोजन

जयपुर, 12 मार्च।
राजस्थान की धरोहर को कैनवास पर उकेर जयपुर की राजसी अंदाज़ को प्रस्तुत किया। मौका था श्रयांसी इंटरनेशनल आर्ट एंड कल्चर ऑर्गेनाइज़ेशन एवं सेंट पीटर्सबर्ग सेंटर फॉर ह्यूमैनिटेरियन प्रोग्राम्स, रूस, रशियन सेंटर फॉर साइंस और कल्चर (आरसीएससी), नई दिल्ली और राजस्थान आर्ट एंड कल्चर डिपार्टमन्टल के सहयोग से एक अंतर्राष्ट्रीय पेंटिंग एक्सपीडिशन ‘आर्ट-ईको 2019-20’ की ओर से जयपुर में प्लेन एयर का आयोजन किया गया। जहां शहर में रूस, स्वीडन, लात्विया, उक्रैन से आए लगभग 15 आर्टिस्ट्स ने लाइव पेंटिंग कर जयपुर के महलों और कलाकृति को पेंट किया। शहर के मोती डूंगरी रोड स्थित नायला बाग़ पैलेस में इन सभी इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स द्वारा की गई पेंटिंग्स को शोकेस किया। जिसमें जलमहल, सिटी पैलेस और अल्बर्ट हॉल की झलक पेंटिंग में देखने को मिली। लगभग तीन महीने तक चले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इंटरनेशनल एक्सचेंज के साथ ही एनवायरनमेंट और इकोलॉजिकल पहलु रहे जिसे आर्ट और कम्युनिटी के जरिए दिखाया गया। जहां विश्वभर में प्रख्यात नाम जैसे स्लोवाकिया से मिरो बुचर, स्वीडन से डेविड मेलड्रम, सेंट पीटरबर्ग रूस से अन्द्रेई कुगा आदि नाम इस मुहीम से जुड़े दिखे और भारत दर्शन के साथ ही यहां के आर्ट एंड कल्चर को करीब से जाना।

– शहर में 10 दिन तक गुलाबी नगरी का भ्रमण –
श्रयांसी इंटरनेशनल की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रयांसी मानु ने बताया कि अपने आप में अनोखे इस टूर पर ये सभी आर्टिस्ट्स ने दिल्ली, देहरादून (उत्तराखंड), अजमेर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, बूंदी, सापुतारा(महाराष्ट्र), दहानू (महाराष्ट्र), वड़ोदरा (गुजरात), और जयपुर सहित 11 शहरों में हर शहर और उसके आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हर सिटी में लगभग 10 दिन तक घूम वहां की धरोहर, कला संस्कृति से रूबरू हुए। साथ ही ऑन-स्पॉट पेंटिंग का आनंद लेते हुए वे सभी हिस्टोरिकल जगह, आर्किटेक्चरल और कल्चरल भावों को महसूस किया। इससे उन्होंने भारत के कल्चर, लोग और इतिहास के बारे में जानकारी ली।

– जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में 15 से 19 तक की जाएगी एग्जीबिट-
वहीं श्रेयांशी इंटरनेशनल के डायरेक्टर यूनुस खिमानी ने बताया कि 10 दिसंबर से 20 मार्च 2020 तक आयोजित हुए ‘आर्ट-इको 19-20’ में फ़्रांस, रूस, किर्ग़िज़स्तान, यूक्रेन, लतविया, इटली, स्लोवाकिया, ऑस्ट्रिया, स्वीडन, पोलैंड, नेपाल और बांग्लादेश सहित 18 देशों से लगभग 50 इंटरनेशनल आर्टिस्ट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान होली के त्यौहार के दौरान सभी मेहमान 10 मार्च को जयपुर पहुंचे। जहां सभी मेहमानों ने जयपुर की होली का जश्न मनाया। वहीं कार्यक्रम के समापन के तहत पूरे देशभर में चले इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी 50 आर्टिस्ट्स की 400 पेंटिंग्स को शहर के जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में 15 से 19 तक एग्जीबिट किया जाएगा। जिसके लिए होटल सनीर में 14 मार्च से 18 मार्च तक 60 पेंटिंग्स को शोकेस किया जाएगा। वहीं 20 मार्च को 150 पेंटिंग्स का नायला बाग़ पैलेस में पेंटिंग एग्जीबिशन आयोजित किया जाएगा।

error: Content is protected !!