युवा कांग्रेस नेता आजाद सिंह ने रोजा इफ्तारी व सेहरी की सामग्री भेजी

बाड़मेर। माहे रमजान के पहले जुम्मे को सैकड़ों मोमीन रोजेदारों ने घर पर सेहरी की व देर शाम को रोजा इफ्तारी कर रोजा खोला। लॉक डाउन के चलते रोज़ा इफ़्तारी का कार्यक्रम हर वर्ष की भाँति नहीं कर पाने के कारण कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ द्वारा सैकड़ों मोमीन भाईयों के घरों में रमजान के मुकद्स मौके पर सेहरी व रोजा इफ्तारी की सामग्री पहुॅचाकर परंपरा क़ायम रखी व गंगा जमूनी तहजीब का संदेश देते हुये इंसानियत की मिशाल कायम की। उन्होंने बताया कि आज वर्तमान परिस्थितियों में हमें लोक डाउन की पालना कर अपने घर पर ही रहते हुए हर सुख, दुःख व ख़ुशियों को एक दूसरे के साथ बाँटना है।

इस अवसर पर आजाद सिंह द्वारा शहर में रह रहे मोमीन भाईयों की सूची तैयार कर विभिन्न मुस्लिम इलाकों में घर-घर जाकर करीब दो सौ मुस्लिम परिवारों को सेहरी व रोजा इफ्तारी की सामग्री पहुँचा रोज़ा इफ़्तार करवा कॉमी एकता व आपसी भाईचारे की सीख दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी रोज़ेदारों से देश की ख़ुशहाली व तरक़्क़ी के लिये दुआ की दरख्वास्त की।

– गिरधर सिंह
+91-9680110611

error: Content is protected !!