राठौड़ के जन्मदिवस पर क्रिकेट मैच का आयोजन

कांग्रेस के युवा नेता आज़ाद सिंह राठौड़ के जन्मदिन के उपलक्ष पर युवा साथी व खेल प्रेमी एक मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन करेंगे। मैत्री मैच का पोस्टर विमोचन हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन रोड बाड़मेर में रिटायर्ड बी॰एस॰एफ़॰कॉमंडैंट जोर सिंह सऊ, ज़िला बास्केट बाल अध्यक्ष जग सिंह चौहान, सचिव गेमर सिंह सोढा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह तामलोर व वीर तेजाजी वेलफेयर फाउंडेशन जिला अध्यक्ष ललित सऊ व खेल प्रेमी गौत्तम रामावत द्वारा किया गया ।
जोर सिंह सऊ ने बताया कि खेल ही व्यक्ति को चुस्त दुरुस्त रखता है इसलिए व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में एक घण्टे का समय खेल खेलने के लिए देना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ व मजबूत रह सके ।
डॉ गेमर सिंह सोढा ने बताया कि खेल व्यक्ति का अभिन्न हिस्सा है जिसे प्रतिदिन खेलना चाहिए ताकि मन मस्तिष्क मजबूत हो सके । खेल को खेलते समय अनुशासित होकर खेले जिससे आपसी प्रेम भाव बढ़ सके । खेल ही एक ऐसा उपाय है जो आपस मे जोड़ने का कार्य करता है ।
आयोजक गौतम रामावत ने बताया कि आगामी 15 अगस्त को कांग्रेस के युवा नेता आज़ाद सिंह राठौड़ का जन्मदिन है जिस पर उनके मित्रों व साथियों द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन संजय स्टेडियम में सांय चार बजे होगा । इस अवसर पर आजाद सिंह से जुड़े कई युवा साथी, खेल प्रशासक, खेल प्रेमी उपस्थित रहेंगे। मैच से पूर्व सभी खिलाड़ियों का तापमान जाँच कर उन्हें किसी तरह के कोविड लक्षण ना होने पर ही खेल में भाग की अनुमति होगी।

– गिरधर सिंह ( कार्यालय, श्री आज़ाद सिंह राठौड़)
– +91 96801 10611

error: Content is protected !!