दलाई लामा सहित कई अंतराष्ट्रीय हस्तियों ने दाता के निधन पर संवेदना प्रकट की

बाडमेर मालानी के सपूत पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन के बाद
देश विदेशों की प्रमुख हस्तियां दाता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट कर
रहे है। जसवंत सिंह के विराट व्यक्तित्व को बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने
याद किया।उन्होंने जसवंत सिंह की धर्मपत्नी शीतल कंवर को पत्र लिख जसवंत
सिंह से जुड़े लम्हो को याद करते हुए शोक संवेदना प्रकट की।लामा ने लिखा
है कि दार्जिलिंग के सांसद रहते हुए जसवंत सिंह ने बौद्धिष्ट संस्कृति के
सरंक्षण और विकास के लिए जो कार्य किये वो मिशाल है।।।वही तिब्बत की संसद
में जसवंत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संसद की तरफ से शोक संदेश
उनके परिजनों के नाम भेजा गया।।दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति एफ
डेब्यू डी ई क्लर्क ने लिखा है कि जसवंत सिंह असाधारण अंतराष्ट्रीय
हस्तियों में सुमार रहे।2012 में उन्होंने मेरे निमंत्रण पर ग्लोबल
लीडरशिप फाउंडेशन के सदस्य बने।।उनके निधन से एक अंतराष्ट्रीय हस्ती को
खो दिया।

अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश ने जसवंत सिंह को असाधरण
प्रतिभा का धनी बताते हुए लिखा कि मेरी जन्मभूमि मालाणी में जन्मे जसवंत
सिंह की कमी देश मे खलेगी।

भूटान सरकार के प्रधानमंत्री डॉ लौटी टी शेरिंग ने मानवेन्द्र सिंह को
पत्र भेज जसवंत सिंह को महान व्यक्तित्व का धनी बताते हुए शोक संवेदना
प्रकट की वही भूटान के चौथे महाराज जिग्मे सिंघे वांगचुंक ने भी जसवंत
सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए संवेदना व्यक्त की।भूटान सरकार
के भारत मे अम्बेसडर ने भी जसवंत सिंह के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट
की।इसी तरह हेशमाइट किंगडम ऑफ जॉर्डन के राजदूत यूसुफ फार्रुख ने दिवंगत
आत्मा दाता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पत्र लिखा।

error: Content is protected !!