भीलवाड़ा जवाहर फाउंडेशन के द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवाहन पर नो मास्क नो एंट्री अभियान को सफल बनाने के लिए संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला के द्वारा नो मास्क नो एंट्री पोस्टर फ्रेम सहित बनाया गया प्रदेश के स्वास्थ्य एवं सूचना और जनसंपर्क मंत्री रघु शर्मा के भीलवाड़ा प्रवास के दौरान इसका विमोचन किया गया गौरतलब बात है कि डॉ रघु शर्मा भीलवाड़ा के प्रभारी मंत्री होने के नाते प्रशासनिक दौरे पर कोविड-19 किए गए काम और मुख्यमंत्री के जन आंदोलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज बैठक लेने भीलवाड़ा पहुंचे थे जवाहर फाउंडेशन के स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया पोस्टर अवलोकन किया गया इस कार्यक्रम के दौरान आरएसडब्ल्यूएम मंडपम के यूनिट हेड अस्वनी मित्तल ने ग्रुप की ओर से उनका पुष्प का गुलदस्ता देकर स्वागत किया इस अवसर पर एलएनजे ग्रुप के ओएसडी रजनीश वर्मा और मंडपम के एचआर हेड मल्होत्रा भी मौजूद थे जवाहर फाउंडेशन के द्वारा बनाएंगे पोस्टर प्रशासन को जल्दी उपलब्ध कराए जाएंगे 300 होडिंग फ्लेक्स सभी सरकारी कार्यालयों पर लगाए जाएंगे और 10000 स्टिकर विभिन्न स्कूल कॉलेज सार्वजनिक प्रतिष्ठान दुकानों रेलवे स्टेशन बस स्टैंड जैसे चिन्हित जगह पर जवाहर फौंडेशन के कार्यकर्ता और प्रशासन की मदद से लगाई जाएंगी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन आंदोलन को सफल बनाने के लिए संस्था के अध्यक्ष रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार सहयोग प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं उपसभापति मधु जाजू महिला प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव श्रीमती इंदिरा सोनी कांग्रेस अध्यक्ष रेखा हिरण रियाज पठान राजकुमार जैन मोहित गोस्वामी पूर्वांचल जन चेतना समिति के जिलाध्यक्ष डॉक्टर अशोक सिंह ओमप्रकाश सिंह दिनेश साहनी बबलू सिंह काशीनाथ झा लीला कांत बिहारी इत्यादि मौजूद थे
