अधिशाषी अभियंता गर्गपर बिजली चोरों का हमला ,घायल हुए

जैसलमेर रविवार रात्रि को बिजली चोरी पकड़ने गए जोधपुर विद्युत् वितरण
निगम जैसलमेर के अधिशाषी अभियंता पर बिजली चोरों ने घातक हमला कर
लहूलुहान कर दिया ,देर रात इस आशय का मुकदमा सिटी कोतवाली में दर्ज
कराया गया वहीँ हमले में घायलों को जवाहर चिकित्साल उपचार के लिए भर्ती
कराया गया। पुलिस सूत्रों अनुसार अधिशाषी अभियंता जीवनाराम गर्ग टीम के
साथ रविवार रात किसी कि सुचना पर बब्बर मगरा कच्ची बस्ती स्थित आर ओ
प्लांट पहुंव बिजली चोरी तहत मीटर वगैरह चेक करने लगे जिसमे बिजली चोरी
पाई गयी ,इस कार्यवाही के चलते बीच कुछ लोगों ने लाठियों ,सरियों से
बिजली टीम पर हमला कर दिया ,अचानक हुए इस घटनाक्रम में बिजली टीम में
बचाव के अफरा तफरी मच गयी। करीब आधा दर्जन हमलावरों का मुकाबला नहीं कर
पाए ,घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे ,विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी
तादाद में थाने पहुंचे ,घायलों को जवाहर अस्पताल उपचार के लिए भेजा
,पुलिस कोतवाली ने मामला दर्ज कर लिया हैं,पुलिस मामले की जाँच कर रही
हैं ,थानाधिकारी बलवंतराम गोठवाल ने बताया की अधिशाषी अभियंता द्वारा
कराये दर्ज मुकदमे की जाँच शुरू कर दी हे ,शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार
किया जायेगा।

error: Content is protected !!