यूनीवार्ता ,महानगर टाइम्स संवाददाता चंदन सिंह भाटी को “चंद्रशेखर अरोड़ा रचनात्मक पत्रकारिता सम्मान”

हिन्दी, राजस्थानी व उर्दू के आठ साहित्यकार,दो पत्रकार एवं दो
साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादक होंगे सम्मानित

==========
बाड़मेर ।कथा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थान ,जोधपुर (पंजीकृत)
प्रदत्त राज्यस्तरीय कथा अलंकरण श्रृंखला के अन्तर्गत इस वर्ष 2021 में
हिन्दी, राजस्थानी व उर्दू के आठ साहित्यकारों, दो पत्रकारों एवं दो
साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादकों को अलंकृत किया जाएगा। कथा संस्थान के
सचिव – साहित्यकार मीठेश निर्मोही ने बताया कि संस्थान के अध्यक्ष
प्रोफेसर जहूर खां मेहर,निदेशक चैनसिंह परिहार और उन्होंने संयुक्त रूप
से यह घोषणा की ।

कथा संस्थान की राज्यस्तरीय कथा अलंकरण श्रृंखला के अंतर्गत इस वर्ष
हिन्दी एवं राजस्थानी के जाने-माने लेखक तथा दूरदर्शन के पूर्व निदेशक
नंद भारद्वाज को उनके समग्र सर्जन कर्म ( कविता,कथा,आलोचना,संपादन एवं
अनुवाद) पर “सूर्यनगर शिखर सम्मान”, हिन्दी के सुप्रतिष्ठ कवि कैलाश
मनहर को (जयपुर ) को उनके कविता संग्रह ” उदास आंखों में उम्मीद ” पर ”
नन्द चतुर्वेदी कविता सम्मान”, हिन्दी के सुप्रतिष्ठ कथाकार रत्नकुमार
सांभरिया ( जयपुर ) को उनके कहानी संग्रह- ‘एयरगन का घोड़ा ‘ पर “पंडित
चन्द्रधर शर्मा गुलेरी कथा सम्मान”, हिन्दी के ही सुप्रतिष्ठ कथाकार
मुरलीधर वैष्णव को ‘ उनके समग्र कहानी सर्जन – (कहानी, लघुकथा एवं बाल
कथा ) ‘ पर “रघुनंदन त्रिवेदी कथा सम्मान” घोषित किया गया है।
इसी तरह राजस्थानी के ख्यातनाम कवि एवं अनुवादक डॉ.उम्मेद गोठवाल
(चूरू ) को उनके कविता संग्रह
” पेपलौ चमार ” पर “सत्यप्रकाश जोशी कविता सम्मान”, जाने – माने
कथाकार डाॅ.मदन सैनी (डूंगरगढ़ ) को उनके समग्र कहानी लेखन पर
“सांवर दइया कथा सम्मान” तथा सुप्रतिष्ठ व्यंग्यकार एवं अनुवादक शंकर
सिंह राजपुरोहित (बीकानेर) को गुजराती के प्रख्यात कथाकार रघुबीर
चौधरी के गुजराती से राजस्थानी में अनूदित उपन्यास ‘ऊपरवास – तीन
कथावां ‘ पर “डॉ. नारायणसिंह भाटी अनुवाद सम्मान “,
उर्दू के सुप्रतिष्ठ शाइर एवं अनुवादक डाॅ.निसार राही
( जोधपुर) को उनके कविता संग्रह ‘आस्मां अहसास ‘ पर ” मख्मूर सईदी
कविता सम्मान ” घोषित किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह जाने – माने पत्रकार सर्वश्री
त्रिभुवन (दैनिक भास्कर) को “गोवर्द्धन हेड़ाऊ रचनात्मक पत्रकारिता
सम्मान ” एवं चंदन सिंह भाटी (यूएनआई) एवं महानगर टाइम्स के
संवाददाता को “चंद्रशेखर अरोड़ा रचनात्मक पत्रकारिता सम्मान” तथा हिन्दी
की साहित्यिक त्रैमासिक पत्रिका ” सृजन कुंज ” के यशस्वी संपादक एवं
साहित्यकार डाॅ. कृष्ण कुमार आशु (श्री गंगानगर ) को “प्रकाश जैन ‘लहर’
साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान” तथा राजस्थानी त्रैमासिक “राजस्थली ” के
यशस्वी संपादक एवं साहित्यकार श्याम महर्षि को “पारस अरोड़ा ‘अपरंच
‘साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान” से अलंकृत किये जाने की घोषणा की गई है

ये रहे निर्णायक :
——————–

कथा संस्थान के सचिव साहित्यकार मीठेश निर्मोही ने बताया कि
हिन्दी,राजस्थानी एवं उर्दू साहित्य के घोषित कथा अलंकरणों – “सूर्यनगर
शिखर सम्मान ” में साहित्यकार प्रोफेसर जहूर खां मेहर, चैनसिंह परिहार
एवं मीठेश निर्मोही (जोधपुर), “नंद चतुर्वेदी कविता सम्मान” में
साहित्यकार
सर्व श्री सवाई सिंह शेखावत एवं गोविंद माथुर ( जयपुर ) तथा प्रोफेसर
डाॅ. किशोरीलाल ( जोधपुर ), “पंडित चन्द्रधर शर्मा गुलेरी कथा सम्मान”
में साहित्यकार सर्वश्री धीरेन्द्र अस्थाना (मुम्बई), डॉ. दुर्गाप्रसाद
अग्रवाल(जयपुर ) एवं हबीब कैफ़ी (जोधपुर ), “रघुनंदन त्रिवेदी कथा
सम्मान” में कथाकार सर्व श्री माधव नागदा (राजसमंद), चैनसिंह परिहार
(जोधपुर ) एवं दिनेश पंचाल ( डूंगरपुर), तथा राजस्थानी भाषा के
“सत्यप्रकाश जोशी कविता सम्मान” में साहित्यकार सर्व श्री ओम नागर (
मुम्बई),प्रोफेसर कुंदन माली ( उदयपुर) एवं विनोद स्वामी (परलीका ),
“सांवर दइया कथा सम्मान ” में साहित्यकार सर्व श्री मधु आचार्य
(बीकानेर),प्रोफेसर डाॅ. अर्जुन देव चारण ( जोधपुर), डाॅ.मंगत बादल(
रायसिंह नगर) तथा
“डॉ. नारायणसिंह भाटी अनुवाद सम्मान”‘ में साहित्यकार एवं अनुवादक
डाॅ.नीरज दइया (बीकानेर), डॉ. आईदानसिंह भाटी (जोधपुर ) तथा डाॅ.कृष्णा
जाखड़ ( चूरू) तथा उर्दू साहित्य के “मख्मूर सईदी ” कविता सम्मान
में साहित्यकार सर्व श्री चंद्रभान ख़याल(दिल्ली), हबीब कैफ़ी एवं शीन
मीम हनीफ़ वरिष्ठ साहित्यकार निर्णायक रहे।

इसी तरह ” गोवर्द्धन हेड़ाऊ रचनात्मक पत्रकारिता सम्मान में जनसत्ता के
पूर्व संपादक एवं हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जन संचार
विश्वविद्यालय,जयपुर के कुलपति डाॅ.ओम थानवी,प्रख्यात पत्रकार राजेन्द्र
बोड़ा तथा दैनिक जलतेदीप के संपादक पदम मेहता तथा “चंद्रशेखर अरोड़ा
रचनात्मक पत्रकारिता सम्मान” में संपादक सर्व श्री कृपा शंकर त्रिवेदी,
सैयद मुनव्वर अली तथा गुरुदत्त अवस्थी तथा “प्रकाश जैन ‘लहर’
साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान ” में डी पी आर के पूर्व संयुक्त निदेशक एवं
साहित्यकार फारुक आफरीदी (जयपुर), साहित्यकार एवं संपादक सर्वश्री
कमर मेवाड़ी (कांकरोली, नाथद्वारा ) एवं माधव नागदा ( लाल मादड़ी)तथा
“पारस अरोड़ा ‘अपरंच ‘साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान” में साहित्यकार एवं
कथेसर के संपादक डॉ.सत्यनारायण सोनी
( परलीका ), ‘अनुसिरजण’ के संपादक व साहित्यकार दुलाराम सहारण (चूरू) तथा
‘हथाई’के संपादक व कथाकार डॉ. भरत ओला (नोहर-हनुमानगढ़) निर्णायक रहे।

error: Content is protected !!