अमरदीन अध्यक्ष ,चन्दन सिंह भाटी सचिव , राजेंद्र सिंह भाटी कोषाध्यक्ष
निर्विरोध चुने गए
पूर्व खेल अधिकारी लक्ष्मण सिंह तंवर सीईओ मनोनीत
जैसलमेर स्वर्ण नगरी जैसलमेर में अब पारम्परिक खेल कबड्डी की खोई गरिमा
पुनः लौटेगी ,इसके लिए रविवार को स्थानीय पूनम सिंह स्टडियम में जिला
कबड्डी संघ का विधिवत निर्वाचन जिला खेल अधिकारी गोविन्द सिंह परिहार
,राजाथान कबड्डी संघ के पर्यवेक्षक स्वरुप सिंह भाटी , ओलम्पिक संघ के
पर्यवेक्षक चून सिंह भाटी की देखरेख में निर्वाचन अधिकारी डॉ अशोक तंवर
द्वारा निर्विरोध निर्वाचन करवाया गया ,चुनाव अधिकारी डॉ अशोक तंवर ने
बताया की निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के अनुसार एकल नामांकन प्राप्त होने
पर जिला कबड्डी संघ जैसलमेर का गठन निर्विरोध संपन्न हुआ ,जिसमे सभी
इक्कीस पदों के लिए एकल आवेदन प्राप्त हुए थे अमरदीन फकीर अध्यक्ष ,चन्दन
सिंह भाटी सचिव ,राजेंद्र सिंह भाटी कोषाध्यक्ष चुने गए ,राजेंद्र सुथार
हीरो मोटर्स ,मनोहर पाबड़ा ,ऋषि तेजवानी और गणपत सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष
,मुकद्दर मेहर ,नविन भाटिया ,मेघराज सिंह भाटी और रंजीत सिंह बिट्ठू
संयुक्त सचिव ,राघवेंद्र सिंह साधना ,शैतान सिंह भाटी ,सह सचिव ,धर्म
सिंह तंवर ,देवी सिंह भाटी मोहनगढ़ संगठन सचिव ,मानसिंह देवड़ा प्रवक्ता
,जसवंत सिंह राठोड ,परविंद्र सिंह ,जोगेंद्र सुथार ,अनिल सिंह भाटी ,संजय
बिंजणि और अनिल शर्मा कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किये गए ,इस अवसर पर
बास्केटबॉल प्रशिक्षक राकेश विश्नोई ,प्रशिक्षक मनीष तंवर भी उपस्थित थे।
चुनाव के बाद आयोजित ए जी एम् बैठक आयोजन किया गया ,जिसमे जिला खेल
अधिकारी गोविन्द सिंह परिहार ,पर्यवेक्षक स्वरुप सिंह भाटी ,चून सिंह
भाटी ,प्रशिक्षक राकेश विश्नोई निर्वाचन अधिकारी डॉ अशोक तंवर और संघ के
सीईओ लक्ष्मण सिंह तंवर का बहुमान किया गया ,इससे पहले निर्वाचन टीम
नवनिर्वाचित जिला कबड्डी संघ के समस्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर
अभिनंदन किया गया , अधिकारी गोविन्द सिंह परिहार ने कहा की ने कहा की
जैसलमेर के खेल इतिहास में आज का दिन महत्वपूर्ण हे जिला कबड्डी संघ का
गठन विधिवत करने के साथ जिले में कबड्डी की खोई गरिमा लौटने का मार्ग
प्रसश्त हुआ ,उन्होंने कहा की संघ में सक्षम लोगो की भागीदारी आनंदित
करती हैं,संघ अभी से ग्रामीण स्तर पर कबड्डी की खेल प्रतिभाएं तरसने में
जुट जाये ,लक्ष्मण सिंह तंवर ने कहा की कबड्डी हमारा पारम्परिक आंचिलक
खेल हे इसे पुनः जीवित करने के लिए गाँवो में कबड्डी मेचो के आयोजन तीज
त्योहारों पर कराने की परिपाटी फिर शुरू की जाएगी ,साथ ही जल्द कबड्डी की
बड़ी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, संघ ग्राम स्तर पर इसके लिए तैयारी
करेगी ,अब कबड्डी के खिलाडी राज्य और राष्ट्रिय में जा सकेंगे ,चुनाव
अधिकारी डॉ अशोक तंवर ने कहा की कबड्डी महज खेल नहीं हमारी धरोहर हैं
,उन्होंने कहा की आज कबड्डी अंतराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय हो गयी
,खिलाड़ियों के लिए संघ के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा ,बैठक को
बास्केटबॉल प्रशिक्षक राकेश विश्नोई, पर्यवेक्षक स्वरुप सिंह भाटी ,चुन
सिंह भाटी ने भी सम्बोधित कर नव निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और
शुभकामनाएं दी ,कार्यक्रम संचालन चंदन सिंह भाटी ने किया। राजेंद्र सिंह
भाटी ने आभार व्यक्त किया ,इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ सचिव मांगीलाल
सोलंकी ,कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ,अमिन खान फ़क़ीर,भी उपस्थित थे ,