मेनार । शुक्रवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम अशोक गहलोत से वल्लभनगर विधानसभा का एक प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ कार्यकर्ता ओंकार लाल मेनारिया के नेतृत्व में मिला । वल्लभनगर से दावेदारी कर रहे ओंकार लाल मेनारिया बजट में वल्लभनगर विधानसभा की विभिन्न घोषणाओं के लिए सीएम का आभार जताया । इस दौरान कॉंग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्यमन्त्री से इस बार वल्लभनगर विधानसभा में परिवर्तन की बात कही एव उपचुनाव को लेकर जानकारी दी। कॉंग्रेस पदाधिकारियों ने वर्तमान में उपचुनाव को लेकर चल रही परिस्थितियों से अवगत करवाया एव क्षेत्र की अन्य लंबित मांगो को जल्द पूरा करवाने की मांग की । कार्यकर्ताओ ने कहा कि इस बार किसान ओंकार लाल मेनारिया को पार्टी उम्मीदवार बनाये ।