वसुंधरा राजे ने शुरू की चुनावी कसरत

जयपुर। राजस्थान विधानसभा और अशोक गहलोत सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे ने सोमवार से धौलपुर में भाजपा के चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है। वसुंधरा राजे से मिलने के लिए करौली और सवाई माधोपुर के भाजपा जनप्रतिनिधि और संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष धौलपुर पहुंच गए है। इनसे वसुंधरा राजे ने इनसे चुनावी मैदान जितने के लिए फीडबैक लिया। मतभेद भुलाने और पार्टी संगठन को एकजुट कर नई ऊर्जा फूंकने के लिए नेता प्रतिपक्ष इस क्रम में प्रत्येक जिले के भाजपाई जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात कर रही है।

वसुंधरा राजे पहले चरण में छह जिलों के प्रमुख भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगी। अगले तीन दिनों में वसुंधरा राजे सीकर, झुझुनु, गंगानगर, दौसा और अलवर जिलों के नेताओं से मिलेंगी। जनप्रतिनिधियों में भाजपा के मौजूदा या पूर्व सांसद, पिछले चुनाव के लोकसभा और विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी, मौजूदा या पूर्व जिला प्रमुख, नगरीय निकायों के मौजूदा या पूर्व चेयरमैन, सरकारी बैंकों और कृषि मंडी के मौजूदा या पूर्व अध्यक्ष।

भाजपा के मौजूदा और पूर्व जिला अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री मंडल अध्यक्ष, उस जिले से संबंधित प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और मोर्चो के अध्यक्ष को बुलाया है। वसुंधरा राजे प्रत्येक से अलग-अलग मिलेगी। उनसे सुझाव, सलाह क्षेत्र का मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, कांग्रेस के मंत्री, विधायक और संगठन की जमीनी हकीकत, उन्हें हटाने के लिए रणनीति, भाजपा का मजबूत पक्ष, कमजोर पक्ष, पार्टी में आपसी मतभेद समाप्त करने के उपाय, पार्टी को सत्ता में लाने के लिए कैसे तैयारी की जाए। इसके साथ ही बूथ कार्यकर्ताओं की सूची मांगी जा रही है। ताकि जमीनी स्तर तक सीधा संवाद किया जा सके।

जिलावार नेताओं से मिलने के बाद वसुंधरा राजे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकालने की योजना बना रही है। इसके तहत वे वरिष्ठ नेताओं के साथ पूरे राज्य का दौरा करेंगी।

error: Content is protected !!