जवाहर फाउंडेशन ने बांटे मास्क

भीलवाड़ा के जिला कलेक्टर शिव प्रसाद नकाते ने अग्रवाल भवन का निरीक्षण किया और किए गए कार्यों का जायजा लिया इस अवसर पर जिला कलेक्टर को जवाहर फाउंडेशन के मास्क भेंट किए गए तथा वहां मौजूद कई लोगों को मास्क वितरित किए गए जिला कलेक्टर ने कार्य को संतोषजनक और समय के साथ पूरा करने के लिए रिजु झुनझुनवाला को धन्यवाद ज्ञापित किया
इस अवसर पर मेडिकल प्रिंसिपल शलभ शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाँ. मुस्ताक खान ,पीएमओ डाँ. अरुण गाँड़ नर्सिंग अधीक्षक दिनेश सोनी एंव नसिंग प्रिंसिपल लोकेश शर्मा मौजूद थे

जवाहर फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं उद्योगपति समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला के निर्देशानुसार एमजीएम हॉस्पिटल भीलवाड़ा में 50 सिक्योरिटी स्टाफ और होमगार्ड स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग स्टाफ को मास्क वितरित किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुस्ताक खान के नेतृत्व में आज सभी स्वास्थ्य कर्मियों को 500 मास्क वितरित किए गए गौरतलब बात है कि एमजीएम में मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ और होमगार्ड स्टाफ सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पेशेंट अटेंड करते हैं और उन्हें वार्ड तक ले जाने में सहयोग प्रदान करते हैं फ्रंटलाइन वर्कर होने के नाते इनका सुरक्षा और ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है उसी क्रम में एनजीओ जवाहर फाउंडेशन के सदस्य मोहम्मद हारुन रंगरेज के द्वारा मास्क वितरण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर अरुण गाँड़ पीएमओ महात्मा गांधी हॉस्पिटल भीलवाड़ा की देखरेख में किया गया वितरण किया गया
नर्सिंग दिवस के अवसर पर सभी सुरक्षाकर्मी और स्वास्थ्य कर्मियों ने जवाहर फाउंडेशन के इस कार्य को सराहा और उनके द्वारा की जा रही है कार्यों की प्रशंसा की

डाँ. मुस्ताक खान ने बताया जल्द ही जवाहर फाउंडेशन के सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित अग्रवाल भवन में 100 बेड का ऑक्सीजन पाइप लाइन का कार्य लगभग पूरा होने जा रहा और कोविड-19 केयर वार्ड की स्थापना हो चुकी है और जल्द ही मरीजों को इसका लाभ मिलेगा
सुरक्षाकर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को करोना योद्धा के रूप में सम्मान के तौर पर मास्क और सेनीटाइजर भेंट किए गए

कार्यक्रम के आयोजक जवाहर फाउंडेशन के सदस्य हारून रंगरेज के द्वारा किया गया

गौरतलब बात है कि रिजु झुनझुनवाला के द्वारा 50 हजार मास्क भीलवाड़ा में सभी सरकारी दफ्तर पुलिसकर्मी नर्सिंग स्टाफ डॉक्टर आंगनवाड़ी सहयोगिनी और प्रशासन तथा पुलिस डिपार्टमेंट को भेंट करने के लिए भेजी गई कार्यक्रम के संचालक मंडल में सदस्यगण आरके जैन मोहित गोस्वामी एमपी पारीक पुष्पेंद्र लोढ़ा धर्मेंद्र कोठारी डॉ अशोक सिंह और अन्य सदस्य गण विभिन्न इलाकों में अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं उच्चतम क्वालिटी के धुलने योग कपड़े के मास्क आमजन को जवाहर फाउंडेशन के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे

जन अनुशासन पखवारे में नो मास्क नो मूवमेंट को शक्ति से लागू करने में फाउंडेशन अपना सहयोग प्रशासन को प्रदान करेगी

error: Content is protected !!