डेटॉल ने अपने नए कैम्पेन #DettolSalutes में कोविड महामारी के अनगिनत गुमनाम रक्षकों को किया नमन
~ डेटॉल ने जयपुर में सैकड़ों पीड़ित परिवारों के लिए भोजन तैयार कर उन तक पहुंचाने के लिए मनवीर को सलाम किया ~
जयपुर, 7 जून, 2021 – भारत के सबसे भरोसेमंद जर्म प्रोटेक्शन ब्रांड डेटॉल ने आज अपनी तरह का एक अनूठा अभियान #DettolSalutes लॉन्च किया है। अपने अब तक के इतिहास में पहली बार डेटॉल ने कोविड-19 के योद्धाओं को नमन करते हुए अपने प्रतिष्ठित लोगो की जगह एक कोविड रक्षक की तस्वीर लगाई है। इसके साथ ही ‘रक्षक’ की प्रेरक कहानी भी बताई गई है।
डेटॉल ने भारत भर से ऐसी 100 कहानियों को तैयार किया है और निस्वार्थ रूप से लोगों की मदद करने वाले इन रक्षकों को सम्मान देते हुए उन्हें अपने लिक्विड हैंडवाश पैक पर प्रदर्शित किया है। इसके अलावा डेटॉल ने एक वेबसाइट- www.DettolSalutes.com भी लॉन्च की है। यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से पूरे भारत के लोगों के लिए तैयार किया गया है जहां वे कहानियों को साझा कर सकते हैं और वर्चुअल पैक बनाकर और इसे अपने सोशल मीडिया चैनलों पर साझा कर अपने बीच के कोविड रक्षकों को पहचान दिला सकते है।
#DettolSalutes कैम्पेन के बारे में बात करते हुए, दिलेन गांधी, रीजनल मार्केटिंग डायरेक्टर, साउथ एशिया- हेल्थ एंड न्यूट्रिशन, रेकिट ने कहा, “एक रक्षक के रूप में डेटॉल की विरासत को साथ लिए, #DettolSalutes देश में विभिन्न रक्षकों को नमन करने का हमारा तरीका है। हमारा मानना है कि जब इन कहानियों को साझा किया जाता है, तो उन्हें देखने वालों में बेहद जरूरी सकारात्मकता की भावना आती है। इसलिए, एक ब्रांड के रूप में, हमने डेटॉल के इतिहास में पहली बार उनके प्रयासों को साझा करने के लिए अपना लोगो हटा दिया है। जैसे कि पैक्स पर इन कहानियों को दिखाया गया है, हमें विश्वास है कि वे पूरे देश में आशा का संदेश भी फैलाएंगी।”
एक कहानी जयपुर के रहने वाले 31 साल के मनवीर सिंह की है। उन्होंने दिन में दो बार करीब 60 लोगों को मुफ्त में खाना देने की एक नेक पहल की है। ऐसे समय में जब पूरा देश वायरस से जूझ रहा था, और लोग भोजन देने से पहले रोगियों की कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट मांग रहे थे, वहीं मनवीर की ‘लंगर सेवा’ सभी के लिए खुली थी। इस भोजन को तैयार करने का पूरा खर्च खुद ही उठाते हैं। वे कोविड पॉजिटिव मरीज के ठीक होने के पूरे 14 दिनों तक उसके परिवार को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर, वे सिर्फ यह पता लगाने के लिए उनके दरवाजे पर भोजन पहुंचाने गए, कि परिवार का कोई भी सदस्य भूखा न सोए। यह सेवा उनके लिए आसान नहीं थी। जब वे कमजोर समुदायों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें अपनी 4 महीने की बेटी से कई दिनों तक अलग रहना पड़ा।
दिलचस्प बात यह है कि मनवीर के प्रयासों से प्रभावित होकर, कुछ भले लोगों ने उनके काम के लिए धन दिया और मनवीर ने इस पूरी राशि का इस्तेमाल जयपुर में एक अनाथालय के लिए राशन खरीदने के लिए किया। यह अनाथालय वहां रहने वाले 30 बच्चों के लिए खाना पकाने के लिए मुश्किलों का सामना कर रहा था।
इसमें भारत भर के लोगों की चुनी हुई कहानियों का एक विस्तृत और खास मिश्रण है – इसमें महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक, वरिष्ठ नागरिकों से लेकर युवाओं तक और सभी क्षेत्रों को शामिल किया गया है। हमारी कोशिश भारत की एक ऐसी विस्तृत और बहुरंगी तस्वीर पेश करने की है, जिसका देश भर के लोगों के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव हो। ब्रांड पैकेजिंग में बदलाव और लोगो को बदलने के साथ, डेटॉल का लक्ष्य अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचना और इस दौर में लोगों के बीच आशा की भावना पैदा करके अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करना है।
डेटॉल ने #DettolSalutes कैम्पेन के तहत इस कठिन दौर में आशा और संकल्प का संदेश फैलाने के लिए पिछले सप्ताह एक एंथम लॉन्च किया है। बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने के लिए, डेटॉल ने सांकेतिक भाषा में भी अपना एंथम लॉन्च किया है। यह पहली बार है जब डेटॉल राष्ट्रीय टेलीविजन पर एएसएल विज्ञापन प्रदर्शित करेगा। एंथम की मदद से, डेटॉल की कोशिश हाथ की अच्छी स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के महत्व को याद दिलाना है।
4 मिलियन #DettolSalute पैक जून के तीसरे सप्ताह से ई-कॉमर्स चैनलों और भारत में 500,000 स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।