मुस्लम धर्म गुरु खलीफा केबिनेट मंत्री ने हरिद्वार से पैदल आये देव चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर गादीपति का पोकरण में गले लगाकर स्वागत अभिनन्दन किया
जेसलमेर पाकिस्तानी सीमा से सटे पश्चिमी राजस्थान के सरहदी जेसलमेर जिले की हिन्दू मुस्लिम भाईचारे और आपसी सद्भावना आज भी कायम है।।आज एक बार फिर गंगा जमुनी तहजीब के दर्शन पोकरण में हुए जब केबिनेट मंत्री और मुस्लिम जमात के खलीफा शाले मोहम्मद ने सेवापुरी मठ पहुंच सैकड़ो लोगो के बीच हरिद्वार से जेसलमेर के देव चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर के गादीपति श्री भगवान भारती श्रावण में महादेव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर पोकरण पहुंचने पर उनका शॉल ओढ़ाकर गले लगाकर स्वागत और अभिनन्दन किया वही पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्लाह फकीर ने भगवान भारती का साफा पहनाकर बहुमान किया।बाबा रामदेव की पावन धरा और परमाणु विस्फोट शक्ति स्थल पर गंगा जमुनी तहजीब के दर्शन कर उपस्थित लोगों के चेहरों पर बड़ा शकुन नज़र आया।।जब दो धर्मो के गुरुओं का मिलन और आपसी सद्भाव मिशाल बनी।।इस अवसर पर श्री भगवान भारती ने भी मुस्लिम जमात के खलीफा शाले मोहम्मद का शॉल ओढ़ाकर बहुमान किया।दोनों धर्मों के गुरुओ के मिलन के इस कार्यक्रम की हर कोई प्रशंसा कर रहा था , ।इस अवसर पर बाबा रामदेव भक्त संगम के प्रदेश संयोजक चन्दन सिंह भाटी,पार्षद देवी सिंह चौहान,पर्यटन व्यवसायी प्रेम सिंह चौहान, तहसीलदार बंटी राजपूत,पार्षद संतोष बागवान,मांगीलाल,पपु लाल परिहार,गणेशपुरी स्वामी,पुखराज गहलोत,अम्बालाल परिहार,हरीश सोलंकी,सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।।इस अवसर पर केबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि हिन्दू मुस्लिम एकता और आपसी सद्भावना हमारे क्षेत्र की खास पहचान है। श्री भगवान भारती जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर हरिद्वार से पैदल रवाना हुए आज मेरे विधानसभा पोकरण पहुंचे तो मेरा दायित्व था गुरु का सम्मान करना। यही सद्भावना और भाईचारे के चलते अमन और शांति कायम है।।यह भाईचार बना रहे।।उंन्होने कहा कि जेसलमेर के लिए सौभग्य की बात है कि भगवान भारती अमन और शांति कायम रखने और करोना के खात्मे का प्रण लेकर ग्यारह सौ किलोमीटर पैदल यात्रा पर चले । आज पोकरण पहुंचे ।बड़ी खुशी हुई ।साले मोहम्मद ने भगवान भारती को गले लगाकर आगे जेसलमेर की पैदल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।।इधर श्री भगवान भारती ने कहा कि शक्ति स्थल पोकरण में शाले मोहम्मद जी ने जो मान सम्मान दिया वह सनातन धर्म का सम्मान है।।हमारी हिन्दू मुस्लिम भाईचारे और सद्भावना की परिपाटी आज भी कायम है।।उंन्होने कहा कि हरिद्वार से जेसलमेर की पैदल यात्रा का उद्देश्य देश मे अमन शांति का संदेश देने के साथ करोना जैसी महामारी से आम जन को छुटकारा मिलना मेरा प्राण था।।एक हजार किलोमीटर की यात्रा पोकरण आकर पूर्ण हुई।।उंन्होने शाले मोहम्मद,अब्दुल्ला फकीर ,चन्दन सिंह भाटी,देवी सिंह चौहान,प्रेम सिंह चौहान का मानसम्मान देने पर आभार जताया।