जिला T20 क्रिकेट संघ जैसलमेर का गठन ,फ़क़ीर अध्यक्ष ,भाटी सचिव ,सिसोदिया कोषाध्यक्ष मनोनीत

जैसलमेर राजस्थानT20 क्रिकेट एसोसिएसन द्वारा जैसलमेर जिला T20 क्रिकेट एसोसिएसन के गठन सहमति देते हुए संघ के पदाधिकारी मनोनीत किये हैं ,एसोसियशन के राज्य सचिव मिर्ज़ा मंजूर बैग ने जिला ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट एसोसिएसन जैसलमेर के अध्यक्ष अब्दुल्लाह फ़क़ीर ,सचिव चंदन सिंह भाटी और कोषाध्यक्ष मंजीत सिसोदिया को मनोनीत किया हैं ,राज्य संघ द्वारा इसी माह राज्य स्तरीय ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा हैं ,पहली बार जैसलमेर से ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट के मैच खेलने विभिन्न आयु वर्ग की टीमें भेजी जाएगी ,नव नियुक्त अध्यक्ष अब्दुल्लाह फ़क़ीर ने बताया कि जैसलमेर में खेलों के विकास और संवर्धन के प्रयासों के तहत क्रिकेट खिलाडियों को राज्य और राष्ट्रिय स्तर पर खेलने के अवसर करने के उद्देश्य से जिला ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट संघ जैसलमेर का गठन किया जाकर मुझे जो जिम्मेदारी दी हे उस पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा ,इसी माह होने वाले राज्य स्तरीय ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट प्रतियोगिता में जैसलमेर की टीमें हिस्सा बनेगी ,इसी प्रतियोगिता से राष्ट्रिय प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम चुनी जाएगी ,सचिव चंदन सिंह भाटी ने बताया की जैसलमेर में क्रिकेट के टेलेंटेड खिलाड़ियों को अब राज्य और राष्ट्रिय स्तर पर खेलने के अवसर मिलेंगे ,ट्वेंटी ट्वेंटी क्रिकेट काफी लोकप्रिय हैं ,खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के सम्मान अवसर प्रदान करेंगे ,

error: Content is protected !!