बग्गड़ में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, झाला ने दी योजनाओं की जानकारी

ग्रामीणों ने रखी मांगे, झाला ने मुख्यमंत्री से बात कर जल्द निराकरण का दिया आश्वासन

मेनार | वल्लभनगर उपखंड की बग्गड़ ग्राम पंचायत के रावली चोक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य आतिथि देवेंद्र सिंह शक्तावत और सुखडिया यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के युवा नेता राज सिंह झाला थे। विशिष्ट अतिथि अनिरुद्ध सिंह ठाकुर बग्गड़,सुनील कुकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष एवं विधानसभा वल्लभनगर के पुर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार जैन थे।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि व पूर्व सरपंच चंपालाल जोशी व ग्राम वासियो ने मसिंगपूरा उ. प्रा.वि.को माध्यमिक विद्यालय में कर्मोन्नत, खुमानपुरा, रावतपुरा में डामरीकरण सड़क ,बहेड़ा को राजस्व ग्राम घोषित करवाने, राजस्व गाव तलाई को टीएसपी में करवाने व गांव में आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की मांग की गई। जिस पर झाला ने हाथों हाथ काम के निस्तारण हेतु समन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए एवं मुख्यमंत्री से मिलकर सभी समस्याओं को बताते हुए जल्द ही निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। झाला ने कहा कि जनजाति इलाके में लोगो को टीएसपी का लाभ मिले इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उप चुनाव में पार्टी को जिताने की अपील की।इस दौरान दौलतराम बहेड़ा, भारत रावत, फतहलाल लाल बीड़ा, गंगाराम हरकावास, बाबूलाल मासिंगपुरा, दिलीप माली उप सरपंच, भेरूलाल माली सहित कई कार्यकर्ता उपस्तिथ है।

error: Content is protected !!