भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री पर चुटली ली। देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को पेंशन एवं पट्टा वितरण समारोह में कांग्रेस नेता शांति धारीवाल को अगली सरकार में में पुनः यूडीएच मंत्री बनाने की बडी-बडी बातें कर रहें है जबकि सरकार की वास्तविक स्थिति यही पूरे पांच साल निकाले की नहीं है। धारीवाल मंत्री तो तब होंगे जब अगली बार सरकार कांग्रेस की बनेगी। प्रदेश की जनता ने तो कांग्रेस को प्रदेश से उखाड फेंकने का मन बना लिया है भले ही मुख्यमंत्री गहलोत कितनी भी डींगे हांके।
देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भले ही अपनी ही पार्टी के लोगों को धमका रहे हो कि वे पूरे पांच साल सरकार चलाएंगे साथ अगली बार भी सरकार कांग्रेस की लाने की बात कह रहे हो लेकिन ये बात सरासर ही मिथ्या है। कांग्रेस पार्टी के अंदर चल रही आपसी फूट के चलते सरकार न पूरे पांच साल चलेगी और न अगली बार आएगी। मुख्यमंत्री की यह बात ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देखने वाली जैसी है।
देवनानी ने कहा कि जो सरकार अभी ही प्रदेश में दुष्कर्म, हत्या, बलात्कार आदि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में असफल रही है वह आगे आने की जनता से क्या उम्मीद कर सकती है। जनता समझदार है। उसने राज्य से कांग्रेस का सूपडा साफ करने का मन बना लिया है। अगली बार कांग्रेस सरकार आने और धारीवाल को यूडीएच मंत्री बनाने की बात केवल और केवल बातें है जो समय आने पर सबके सामने जगजाहिर हो ही जाएगी।
बयान वापिस लें गहलोत
देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत मंच से कह रहे है कि महात्मा गांधीजी के हत्यारे विपक्ष (भाजपा) की विचारधारा से मिलने वाले व्यक्तियों से संबंधित थे। मुख्यमंत्री इतना हल्का बोलेंगे इसकी कल्पना प्रदेश की जनता ने उनसे नहीं की थी। देवनानी ने गहलोत से विवेकहीन वयान को वापिस लेने और माफी मांगने की बात कही है।