CM अशोक गहलोत ने लिया ‘महंगाई हटाओ महारैली’ की तैयारियों का जायजा

कल जयपुर में होनी है कांग्रेस की महारैली..

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कल होने वाली कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ महारैली’ की तैयारियां की ज़ोरो शोरो पर है जिसके लिए रैली स्थल पिंकसिटी के विद्याधर नगर स्टेडियम पर तैयारियां की जा रही है. रविवार को सुबह 11 बजे होने वाली कांग्रेस की इस महारैली में के लिये पार्टी की ओर से तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं. रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत देशभर के कांग्रेस नेता जुटेंगे. रैली की व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी की ओर से 11 कमेटियों का गठन किया गया है. इनमें से कई कमेटियों ने शुक्रवार को सभास्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

सीएम गेहलोत ने भी लिया जायज़ा
राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने आज विद्याधर नगर स्टेडियम पहुँच कर रैली की तैयारिओं का जायज़ा लिया और रैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश भी दिए

जयपुर में लगे होर्डिंग्स
इस महंगाई हटाओ रैली को लेकर पूरे जयपुर शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं. इसके साथ ही पूरे शहर में कांग्रेस के झंड लगे हैं. बाहर से आने वाले लोग जयपुर की अच्छी छवि लेकर जाएं इसके लिए रंग-रोगन का काम भी चल रहा है. रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को भी बैठकों का सिलसिला जारी रहा, इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस ने बैठक कर रणनीति तैयार की. पहली बार दिल्ली से बाहर हो रही इस राष्ट्रीय रैली को सफल बनाने में पूरी कांग्रेस जी जान से जुटी हुई है.

error: Content is protected !!