भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की सभी तैयारियां पूर्ण

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ति सप्ताह पर खैलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करेंगे दिलावर।

कोटा 29 दिसम्बर को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ति सप्ताह पर भाजपा गणेश नगर मण्डल कोटा शहर द्वारा रंगबाडी चौराहा स्थित तेजाजी महाराज पार्क में प्रातः 9ः30 बजे खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमण्डी विधायक के कर कमलों से किया जावेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी करेंगे। कार्यक्रम संयोजक शिवकरण नागर एवं सह सयांेजक प्रहलाद गौत्तम, रामबिलास सुमन तथा भाजपा शहर जिला मंत्री सियाराम वैष्णव ने आज कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लेकर कार्यकर्त्ताओं को निर्देश प्रदान किये। इस कार्यक्रम मंे रस्साकस्सी तथा महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं होंगी और समापन पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को पारितोषिक वितरण किया जावेगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं रामगंजमण्डी विधायक मदन दिलावर इसी दिन दोपहर 2ः00 बजे नगर विकास न्यास कार्यालय कोटा के सामने ‘‘भ्रष्टाचारी ढूंढों अभियान’’ का आगाज भी करेंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक पुनीत राठौर ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। गणेश नगर मण्डल के सभी पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों को निर्धारित संख्या में कार्यकर्त्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

(सियाराम वैष्णव)
भाजपा जिला मंत्री कोटा शहर

error: Content is protected !!