जयपुर// संस्था कला मंज़र द्वारा सपनाज़ ड्रीम चैरिटी ट्रस्ट के सयुंक्त तत्वावधान में जयपुर से लगभग 50 किमी दूर फागी तहसील के डाबिस गांव में ग्रामीण बालिकाओं के साथ बसन्त उत्सव मनाया गया। आयोजन में बालिकाओं को सरस्वती पूजन के बाद कला मंज़र सोसायटी द्वारा स्टेशनरी का सामान वितरित किया गया और सपनाज़ ड्रीम चैरिटी ट्रस्ट के द्वारा भोजन करवाया गया। बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। पढ़ाई, संगीत, ड्राइंग जैसे कामों के प्रति इन बच्चियों का उत्साह देखने लायक था और अनुशासन तो गज़ब का था। कला मंज़र सोसायटी की महासचिव मीनाक्षी माथुर ने बताया कि जल्दी ही इन बच्चियों के साथ वर्क शॉप भी आयोजित की जाएगी। जिसमें इन्हें वरिष्ठ कलाकारों से मार्गदर्शन दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया।