कलावृत्त एवं राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित परंपरागत लघु चित्रण शिविर का आज समापन हुआ।
चित्रकारों की युवा पीढ़ी को इन शैलियों से नवाचार करते हुए समसामयिक चित्रण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से 5 दिवसीय लघु चित्रण शिविर का आयोजन शिक्षा संकुल में स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में सम्पन्न हुआ I शिविर का शुभारंभ पूर्व प्राध्यापक श्री हरिदत्त कल्ला द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पद्मश्री शाकिर अली, प्राचार्य श्री नरेंद्र सिंह यादव, श्री नाथूराम वर्मा, शिव शंकर शर्मा भी उपस्थित रहे।
कलावृत्त के अध्यक्ष संदीप सुमहेन्द्र बताया शिविर में पारम्परिक वरिष्ठ चित्रकारों के साथ ही कला विद्यार्थियों सहित कुल 25 चित्रकारों ने कार्य किया l वरिष्ठ चित्रकारों ने पारम्परिक शैली में अपने-अपने मौलिक विधाओं के साथ चित्रण कार्य किया, वरिष्ठ चित्रकारों के सानिध्य में युवा पीढ़ी के कलाकार एवं कला विद्यार्थियों को लघु चित्रण के लिए प्राकृतिक रंगों एवं चित्रण तकनीकी के साथ – साथ इनमे उपयोग होने वाले विशेष कागज (वसली) को बनाने की प्रक्रिया भी वीरेन्द्र बन्नू ने लाइव डेमो देकर पूर्ण जानकारी दी।
दामोदर गुर्जर द्वारा वनस्पतियों का यथार्थवादी चित्रण शिविर का मुख्य आकर्षण रहा। कैलाश शर्मा ने जैन शैली में अपना चित्रण कार्य किया, हरशिव शर्मा, बृजराज सिंह, राजकुमार चौहान, गौरीशंकर शर्मा, आसराम मेघवाल, लक्ष्मी नारायण कुमावत, शम्मी बन्नू, संदीप सुमहेन्द्र के साथ कला विद्यार्थियों ने चित्रण कार्य किया।
प्राचार्य नरेन्द्र सिंह यादव ने सभी वरिष्ठ चित्रकारों एवं प्रतिभागी चित्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
संदीप सुमहेन्द्र
अध्यक्ष, कलावृत्त
98294 37374