पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक के कारण यातायात प्रभावित

अजमेर-आगरा फोर्ट-अजमेर रेलसेवा 02 दिन अजमेर-आगरा कैंट-अजमेर के मध्य होगी संचालित

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा कैंट-राजा की मंडी स्टेषनो के मध्य पुल पर स्टील गर्डर बदलने के कार्य के कारण पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कारण यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पष्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
आगरा फोर्ट के स्थान पर आगरा कैंट से संचालन:-
1. गाडी संख्या 22987 अजमेर-आगरा फोर्ट रेलसेवा दिनांक 04.03.22 एवं 06.03.22 को (02 ट्रिप) आगरा कैंट तक संचालित होगी, यह रेलसेवा आगरा कैंट स्टेषन पर 12.15 बजे आगमन करेगी।
2. गाडी संख्या 22988 आगरा फोर्ट-अजमेर रेलसेवा दिनांक 04.03.22 एवं 06.03.22 को (02 ट्रिप) आगरा कैंट से अजमेर के लिए प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा आगरा कैंट स्टेषन से 14.50 बजे प्रस्थान करेगी।
रेगुलेट रेल सेवाऐं:-
1. गाडी संख्या 22987 अजमेर-आगरा फोर्ट रेलसेवा जो अजमेर से दिनांक 03.03.22 को प्रस्थान करेगी वह मार्ग में 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।

वरि. जन सम्पर्क अधिकारी
उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर

error: Content is protected !!