राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडावर के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाक का चौड़ा में संस्था प्रधान विनोद कुमार विश्नोई के सानिध्य में समाजसेवी, लोको पायलट जसवंत सिंह मंडावर की ओर से 2021-22 सत्र में आठवीं व पांचवी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थी कक्षा 8 में बबीता सूजा रूपाजी का बाडिया, मनीषा कुमारी धाडीयात , गजेंद्र सिंह डूंगावत तथा कक्षा 5 में प्रियंका पातलात, भरत कुमार सालवी, विक्रम सिंह डूंगावत को प्रतीक चिन्ह व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया । समाजसेवी, लोको पायलट जसवंत सिंह मंडावर ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का युग है और इस युग में अपने आप को स्थापित करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अव्वल रहने के साथ अपडेट देने की आवश्यकता है। विद्यार्थी व अभिभावक जागरूक हो तो शिक्षा क्षेत्र में नई क्रांति पैदा की जा सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए निशुल्क कोचिंग, पुस्तक वितरण एवं हर संभव सहायता की बात कही।
इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष धूल सिंह, वार्ड पंच चुन्ना सिंह, ममता देवी , शिक्षाविद प्रताप सिंह चौहान, अध्यापक राजेश शर्मा, बंटी कुमारी, मानक चंद प्रजापत, शंभू सिंह किसनावत, गोपाल सिंह, गोरू लाल मीना, प्रकाश राम, राजूलाल, सोहनलाल, विरद, जालम सिंह, नारायण सिंह, प्रभु सिंह, वन्ना सिंह, चिमन सिंह, राम सिंह, बलवीर सिंह, किशोर सिंह, आशा सिंह, मोहन लाल , गिरधारी लाल, मैना देवी, लक्ष्मी देवी, भगवती देवी, लक्ष्मण सिंह समेत ढाक का चौड़ा राजस्व गांव के सैकड़ों नागरिक बंधु उपस्थित थे।