नवोदय विद्यालय सरदार शहर में तिरंगा यात्रा

जनवि सरदार शहर में रविवार 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय प्राचार्य हरीश कुमार मीणा द्वारा तिरंगा लहरा कर इस यात्रा को रवाना किया। यात्रा में विद्यालय के 500 से अधिक बच्चों और स्टाफ सदस्यों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि भारत इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। अभियान के तहत देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया जाना है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देश के नागिरकों को एकजुट करना और उनके दिलों में देशभक्ति की भावना भरना है। तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं।
लोगों को इस अवसर पर तिरंगे के साथ तस्वीर अवश्य लेनी चाहिए। रैली में विद्यालय के एनसीसी अधिकारी राधाराकेश ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए तिरंगे का इतिहास और महत्व छात्रों को समझाया। इस अवसर पर 2 राजस्थान बटालियन एन सी सी चूरू के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज कुमार के निर्देशानुसार एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा वितरण किया। रैली के अयोजन में कैडेट्स का योगदान सराहनीय रहा। रैली में राजपाल सिंह, आदित्य कुमार, चंद्रप्रकाश, प्रह्लाद राय, लोकेश कुमार, स्वस्तिका मिश्रा, मीना बेन , हंसा सिसोदिया ने शामिल होकर छात्रों का हौसला बढ़ाया।

error: Content is protected !!