विराट हास्य कवि सम्मेलन एवं भव्य नागरिक अभिनन्दन समारोह 24 सितम्बर को

राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिनाम कवि करेंगे शिरकत।

जैसलमेर । स्वर्णनगरी प्रबुद्धजन नागरिक अभिनन्दन समारोह आयोजन समिति के तत्वाधान में आगामी 24 सितम्बर 2022 शनिवार को विराट हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा जिसमें देश के ख्यातिनाम कवि अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। इस अवसर पर भव्य नागरिक अभिनन्दन समारोह भी आयोजित किया जायेगा ।
आयोजन समिति के सचिव कमलेश छंगाणी (पार्षद) ने बताया कि स्थानीय पूनम स्टेडियम में सायं 8 बजे से आयोजित किये जाने वाले विराट हास्य कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिये देश के ख्यातिनाम कवियों से सम्पर्क कर उन्हें आमंत्रित किया गया है। इनमें से कुछ कवियों की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गुरूवार सायं होटल प्रिया में बैठक का आयोजन कर आयोजन समिति का गठन किया गया।जिसमें विराट हास्य कवि सम्मेलन के संयोजक उम्मेदसिंह तंवर (पूर्व अध्यक्ष नगरविकास न्यास जैसलमेर) होंगे। संरक्षक ग्वालदास मेहता, नटवरलाल भोपत तथा राजेन्द्र भोपत होंगें। आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिवल्लभ कल्ला (सभापति नगरपरिषद् जैसलमेर) होंगें। उपाध्यक्ष खीमसिंह (उपसभापति नगरपरिषद्) तथा सुमार खाँ (पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका मण्डल जैसलमेर) तथा सचिव कमलेश छंगाणी (पार्षद) कोषाध्यक्ष निर्मल पुरोहित (पार्षद) होंगे। प्रवक्ता दीपक भाटिया (पत्रकार) को मनोनीत किया गया है।

सचिव छंगाणी ने बताया कि बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर प्रभारी नियुक्त किये गये व उनको दायित्व सौपें गये। टेन्ट, साउण्ड एवं एलईडी समिति के प्रभारी कमलेश छंगाणी तथा निर्मल पुरोहित, लाईट, फोटो एवं विडियोग्राफी समिति के प्रभारी खीमसिंह एवं सुमार खाँ होंगे। प्रचार-प्रसार समिति के प्रभारी दीपक भाटिया, स्वागत समिति के प्रभारी राजेश भाटिया, निमन्त्रण- पत्र प्रभारी मयंक भाटिया, कमलेश छंगाणी तथा जितेन्द्र व्यास होंगे। आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष निर्मल पुरोहित ने बताया कि कवि सम्मेलन के अवसर पर आयोजन समिति द्वारा स्थानीय विधायक माननीय रूपाराम धनदे का नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा तथा शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा ।

बैठक में प्रशासन व पुलिस विभाग की स्वीकृति लेने, पूनम स्टेडियम में बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने, विभिन्न व्यंजनों की स्टाल लगाने एवं पेयजल की व्यवस्था करने पर विस्तृत चर्चा की गईं । बैठक में आयोजन समिति के सदस्य कमलेश छंगाणी, निर्मल पुरोहित, ग्वालदास मेहता, नटवरलाल भोपत, राजेन्द्र भोपत, मयंक भाटिया, विमल गोपा, ओम भाटिया, आशाराम सिंधी, भैरूसिंह महेचा, जितेन्द्र व्यास (शेरू भा), दीपक भाटिया, जगदीश सुथार, इन्दरसिंह राठौड़, अशोक तेजवानी तथा राजेश भाटिया उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!