सिन्धी अकादमी 6 पाण्डुलिपियों को प्रकाशन सहयोग देगी

जयपुर, 25 नवम्बर (वि.)। राजस्थान सिन्धी अकादमी वित्तीय वर्ष 2022-23 में ’’पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना’’ में राजस्थान के 6 सिन्धी लेखकों की अप्रकाशित पाण्डुलिपियों को प्रकाशन सहयोग देगी। अकादमी की पाण्डुलिपि प्रकाशन सहयोग योजना में राज्यभर के साहित्यकारों की प्राप्त पाण्डुलिपियों में से 6 श्रेष्ठ पाण्डुलिपियों का चयन किया गया है। इस योजना में प्रत्येक साहित्यकार को 20,000/- की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।
अकादमी द्वारा 11 पाण्डुलिपियों में से श्रेष्ठ चयनित पाण्डुलिपियों में अजमेर के डॉ.सुरेश बबलानी की पाण्डुलिपि ’’सोरहां मील’’, जयपुर की डॉ.माला कैलाश की पाण्डुलिपि ’’डॉ.कमला गोकलाणी शख़्सियत ऐं फ़नु’’, अजमेर की चन्द्रप्रकाश दादलानी की पाण्डुलिपि ’’नयें दौरू जो बानी शाइरू बेबस’’, जोधपुर की श्रीमती लीला कृपलानी की पाण्डुलिपि ’’पिनूं लगल पर्चूं’’, जयपुर के रमेश रंगानी की पाण्डुलिपि ’’गोल्हा हिकु मसूवाड़ीअ जी’’ एवं जयपुर के सुरेश सिन्धु की पाण्डुलिपि ’’ब सिन्धी नाटक (महिमा झूलण जी ऐं हिक आदर्श गोठु)’’ सम्मिलित हैं।

(संजय झाला)
सचिव

error: Content is protected !!