रातई कला व ढीकवानी कृष्णा कॉलोनी में मनरेगा कार्य बंद श्रमिक बेरोजगार

फ़िरोज़ खान
बारां।ग्राम पंचायत ढीकवानी मुख्यालय के गांव रातई कला में 6 माह से मनरेगा कार्य बंद होने से श्रमिक बेरोजगार बैठे है।जबकि इसी ग्राम पंचायत के गांव रातई खुर्द में मनरेगा कार्य चल रहा है।जिसमे अन्य समाज के लोगो को निरन्तर कार्य मिल रहा है।सहरिया जनजाति के श्रमिकों को बिल्कुल भी काम नही मिल रहा है।रातई कला गांव के सहरिया श्रमिको को आवेदन करने के बाद भी काम नही मिल रहा है।श्रमिको ने महंगाई राहत कैम्प में भी अधिकारियों को मनरेगा कार्य शुरू करवाने की मांग रखी थी।उसके बाद भी चालू नही किया है।युवा मंच के उषा,खुशी,नेहा,काजल,सरोज,मुकेश,गुरुबचन,रामलखन,मुस्कान व महिला समूह की सदस्या। शिमला बाई, सुआ बाई, कमलेश बाई, विमला बाई, विजय बाई, राजवती बाई, सीता बाई, मुन्नी बाई, गुड़िया बाई, फुसो बाई ने बताया कि मनरेगा बन्द होने से सहरिया जनजाति के श्रमिक बेरोजगार बैठे है।इसी तरह ढीकवानी की कृष्ण कॉलोनी गुडरमल रोड़ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास बसी कॉलोनी में 35-40 परिवार निवासरत है।इनको भी मनरेगा में काम नही दिया जा रहा है।इस संबंध में युवा मंच व महिला समूह ने मनरेगा कार्य शुरू करवाने की मांग रखी।

error: Content is protected !!