Deprecated: Creation of dynamic property OMAPI_Elementor_Widget::$base is deprecated in /home/u839618843/domains/ajmernama.com/public_html/wp-content/plugins/optinmonster/OMAPI/Elementor/Widget.php on line 41
एयरपोर्ट पर "वन नेशनल, बिलियन सेलिब्रेशन" का आगाज़ - Ajmernama

एयरपोर्ट पर “वन नेशनल, बिलियन सेलिब्रेशन” का आगाज़

‘वन नेशनल बिलियन सेलिब्रेशन’ थीम पर पहली बार 72 दिवसीय कार्निवल का आयोजन
यात्रियों के लिए पहली बार होंगे लकी ड्रा। विजेताओं को मिलेगा विदेश ट्यूर, रॉयल एनफील्ड बाइक और 6 एंड्रॉयड मोबाइल
टर्मिनल -2 के हर कोने में भव्य सजावट और डेकोरेशन, जो सेल्फी के लिहाज से आकर्षण का केंद्र

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर 72 दिवसीय कार्निवल “वन नेशनल, बिलियन सेलिब्रेशन” की शरुवात बड़े धूम धाम से की गयी। 72 दिवसीय कार्निवल में दिवाली, क्रिसमिस, न्यू ईयर, ईद और मकर संक्रांति के रंग देखने को मिलेंगे। यह कार्निवल जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर सजा है, जहां पूरे टर्मिनल को फिलहाल दिवाली के रंग में रंग दिया है।
दिवाली फेस्टिवल के मौके पर टी-2 पर विभिन्न प्रकार के सेल्फी पॉइंट, डेकोरेशन और आर्ट वर्क किये गए है। ये सभी डेकोरेशन डिपार्चर एंड अराइवल एरिया में किए गए है। टर्मिनल पर मौजूद लगभग सभी स्टोर्स पैसेंजर्स के लिए इस दिवाली 10 से 40 परसेंट तक की छूट लेकर आए हैं। वहीं कार्निवल के समापन पर तीन लक्की ड्रॉ विजेता होंगे। पहले लक्की विजेता के 4 फैमिली मैंबर्स को विदेश ट्यूर मिलेगा, दूसरे को रॉयल एनफील्ड और तीसरे में 6 लोगों को एंड्रॉयड फोन दिया जाएगा।
कार्निवाल के तहत हर त्यौहार से पहले उसी थीम पर टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर डेकोरेशन और विभिन आयोजन किये जायेंगे। वन नेशनल बिलियन सेलिब्रेशन’ यह केवल थीम नहीं बल्कि , जयपुर एयरपोर्ट पर लॉन्ग सेलिब्रेशन का आगाज़ है जिसकी शरुवात ‘दिवाली त्यौहार से हो रही हैं।
इस कार्निवल में पैसेंजर्स कहीं डिस्काउंट कूपन के साथ शॉपिंग का लुत्फ उठाएंगे तो कही पर उन्हें लकी ड्रा का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ बच्चों के लिए खास फन एक्टिविटीज के इंतज़ाम भी किये गए हैं। बेहतरीन और आकर्षक उपहारों से भरा यह कार्निवल हर उम्र के लोगों को आकर्षित कर रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर यह दूसरा दिवाली कार्निवल है, जहां पहली बार यात्रियों के लिए लक्की ड्रॉ लेकर आया है। इसमें पैसेंजर्स के पास विभिन्न उपहार, डिस्काउन्ट कूपन्स और वॉऊचर्स जीतने का बेहतरीन मौका है। इसके आलावा अलग अलग आर्टवर्क की वर्कशॉप भी की जाएँगी जहाँ बच्चों के लिए ड्राइंग, हेंडीक्राफ्ट मेकिंग, पेपर वर्क आर्ट तथा बड़ो के लिए रंगोली , मेहँदी जैसी विभिन गतीदियों का आयोजन किया जायेगा।

error: Content is protected !!