श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस का शुद्ध मुनाफा चालू वित्‍त वर्ष की पहली छमाही में 47% बढ़ा

वित्‍त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में शुद्ध मुनाफा गत वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 47% बढ़कर रु. 217 करोड़ रहा
· बोर्ड ऑफ डायरेक्‍टर्स ने रु. 3 प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया
· चालू वित्‍त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 27,34,197 पॉलिसी जारी की गईं, जो सालाना आधार पर 31% अधिक हैं
· इस अवधि में ग्रोस रिटन प्रीमियम (GWP-जीडब्‍ल्‍यूपी) रु. 1,310 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 32% वृद्धि को दर्शाता है
· इस अवधि में सॉल्‍वेंसी रेश्‍यो 4.66 रहा
· इस दौरान कंपनी की शाखाओं की संख्‍या 243 से बढ़कर 252 हो गईं

जयपुर, 8 नवंबर 2023: श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी (SGIC-एसजीआईसी) ने चालू वित्‍त वर्ष (2023-24) की पहली छमाही के आंकड़े जारी करते हुए मंगलवार को बताया कि इस अवधि के दौरान ग्रोस रिटन प्रीमियम (GWP-जीडब्‍ल्‍यूपी) में शानदार बढ़ोतरी के चलते कंपनी ने 27,34,197 पॉलिसी जारीकी हैं। इलेक्ट्रिकल वेहिकल सेग्‍मेंट (6.39%) पर फोकस की भी इसमें अहम भूमिका रही है।

कंपनी ने चालू वित्‍त वर्ष की पहली छमाही में रु. 217 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है जो गत वित्‍त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 47% अधिक है। चालू वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ रु. 119 करोड़ रहा।

निदेशक मंडल ने रु. 3 प्रति शेयर अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।

श्रीराम ग्रुप और अफ्रीका के सनलाम ग्रुप के संयुक्‍त स्‍वामित्‍त वाली श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी (SGIC-एसजीआईसी) ने बताया की इस दौरान 83% पॉलिसी डिजिटल रूप से जारी की गईं। कंपनी का ग्रोस रिटन प्रीमियम (GWP-जीडब्‍ल्‍यूपी) रु. 1310 करोड़ रहा, जो गत वित्‍त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 32% अधिक है और कंपनी को चालू वित्‍त वर्ष (2023-24) के दौरान प्रीमियम में 40 फीसदी वृद्धि हासिल करने की उम्‍मीद है।

चालू वित्‍त वर्ष में सितंबर 2023 तक कंपनी का सॉल्‍वेंसी रेश्‍यो 4.66 रहा है, जबकि सॉल्‍वेंसी की वैधानिक आवश्‍यकता 1.5 है।
चालू वित्‍त वर्ष (2023-24) की दूसरी तिमाही में किस सेग्‍मेंट से कितना जीडब्‍ल्‍यूपी:
· मोटर: रु. 1185 करोड़ (गत वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह रु. 920 करोड़ था)
· नॉन मोटर सेग्‍मेंट: रु. 125 करोड़ (गत वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह रु. 71 करोड़ था)

कंपनी ने चालू वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 85,779 क्‍लेम सैटल किए, जबकि गत वित्‍त वर्ष में समान तिमाही में यह आंकड़ा 69,449 था।
अनिल अग्रवाल, एमडी और सीईओ, श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी ने कहा, ‘ मोटर और गैर मोटर, इन दोनों सेग्‍मेंट में शानदार प्रदर्शन की मदद से हमारा ध्‍यान चालू वित्‍त वर्ष (2023-24) में ग्रॉस रिटन प्रीमियम में 40% की बढ़ोतरी हासिल करना है’।
श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस 60 लाख से ज्‍यादा लाइव पॉलिसी के माध्‍यम से रु, 11,610 करोड़ से ज्‍यादा की एसेट्स का प्रबंधन करती है। कंपनी की देशभर में 252 शाखाएं और 3,837 कर्मचारी हैं।

श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी के बारे में
श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी यह श्रीराम ग्रुप और अफ्रीका में अग्रणी वित्‍तीय सेवा प्रदाता सनलाम समूह का संयुक्‍त उद्यम है। जयपुर स्थित श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस की स्‍थापना 2008 में हुई थी, जो रिटेल क्षेत्र में मोटर इंश्‍योरेंस, होम और पर्सनल एक्‍सीडेंट जैसे जनरल इंश्‍योरेंस उत्पादों के साथ साथ कॉरपोरेट क्षेत्र में ग्राहकों की जरूरत के मुताबिक फायर, इंजीनियरिंग और समुद्री बीमा जैसे उत्पादों की पूरी रेंज प्रदान करवाती है। श्रीराम जनरल इंश्‍योरेंस विभिन्‍न सेग्‍मेंट में 60 लाख लाइव पॉलिसी के जरिए रु. 11,610 करोड़ से ज्‍यादा के एसेट मैनेज करती है। कंपनी की देश के 26 राज्‍यों में 252 शाखाएं हैं और सितंबर 2023 तक कंपनी में 3,837 कर्मचारी कार्यरत हैं।

श्रीराम समूह के बारे में
श्रीराम ग्रुप देश का अग्रणी वित्‍तीय सेवा समूह है, जिसकी मजबूत उपस्थिति रिटेल फाइनेंसिंग, चिट फंड, हाउसिंग फाइनेंस, लाइफ इंश्‍योरेंस, जनरल इंश्‍योरेंस स्‍टॉक ब्रोकिंग, वित्‍तीय उत्‍पादों के वितरण और वेल्‍थ एडवाजरी सर्विसेज आदि में है। समूह का फोकस देश के उन लोगों तक पहुंचना है जिन तक अभी तक वित्‍तीय सेवाएं नहीं पहुंची हैं। कम आय वाले परिवार और छोटे उद्यमों तक वित्‍तीय सेवाएं पहुंचाकर वित्‍तीय समायोजन कंपनी का एजेंडा है। विभिन्‍न सेवाओं में श्रीराम समूह के 2.66 करोड़ ग्राहक हैं। समूह की मार्केटिंग फोर्स में 150,000 लोग शामिल हैं, जिनमें 4,200 शाखाओं के कार्यरत 112,000 कर्मचारी शामिल हैं। वित्‍त वर्ष 2022-23 के आखिर तक कंपनी की कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्ति (एयूएम) रु. 2.49 लाख करोड़ थी।

error: Content is protected !!