राठौड़ पंजाब के लोकसभा चुनाव में ए॰आई॰सी॰सी॰ पर्यवेक्षक नियुक्त

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव आजाद सिंह राठौड़ को पंजाब की फतेहगढ़ साहिब लोकसभा के समराला विधानसभा के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गयी है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव ने नियुक्ति पत्र माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। राठौड़ जल्द ही समराला विधानसभा पहुंच कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, व युवाओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तय करेंगे।

राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व पंजाब के ए.आई.सी.सी प्रभारी देवेंद्र यादव का आभार जताते हुए में कहा की भाजपा की केंद्र सरकार अभी जिस तरह से तानाशाही पर उतर आई है, संवैधानिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही है, वह लोकतंत्र के लिए खतरा बनती जा रही है। यह अब सभी देशवासी जानने लग गए है। कांग्रेस पंजाब में अब मजबूत स्थिति में है, कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़कर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने जा रही है। केंद्र सरकार युवाओं के साथ धोखा कर देश के युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है। किसी भी देश की ताकत उस देश की सैन्य शक्ति होती है, अभी जिस तरह से देश की सैन्य शक्ति को कमजोर करने के लिए अग्निपथ योजना लाए है इसके बहुत ही घातक परिणाम आने वाले समय में देश को मिलेंगे।

राठौड़ शुरुआती दिनों से ही कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे है। वह कांग्रेस के लिए सक्रिय होकर लगातर पार्टी की विचारधारा आमजन तक पहुँचा रहे है। गत दिनों की राठौड़ को राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। कांग्रेस पार्टी में लगातार सक्रिय राठौड़ उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में धामपुर विधानसभा क्षेत्र में व गुजरात के 2022 के विधानसभा चुनाव में घाटलोडिया विधानसभा क्षेत्र में बतौर AICC पर्यवेक्षक नियुक्त हो चुके है। उन्हें राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल में सदस्य भी नियुक्ति किया गया था। इस से पहले राठौड़ को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रिसर्च डिपार्टमेंट में राजस्थान के संयोजक पद पर महत्वपूर्ण नियुक्ति दी गयी थी। कई खेल संस्थाओं से जुड़े राठौड़ पूर्व में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, राजस्थान क्रिकेट टीम के प्रबंधक व यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष जैसे विभिन्न पदों पर रह चुके है। राठौड़ अपनी लेखनी से विदेश व रक्षा मामलो पर कांग्रेस पार्टी की नीति व पक्ष रखते रहे है। उनके द्वारा उठाये गये कई महत्वपूर्ण विषयों को पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर उठाया है।
आज़ाद सिंह राठौड़ के समराला विधानसभा के पर्यवेक्षक नियुक्त होने पर बाड़मेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।

– देवेंद्र जोशी ( कार्यालय श्री आज़ाद सिंह राठौड़, बाड़मेर )

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!