दिव्यांग सेवा के लिए मिला भारत गौरव सम्मान 2024

विशेष शिक्षा साहित्य शोध एवं दिव्यांग सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भीम राजसमंद निवासी मनोज कुमार नागर को भारत गौरव सम्मान 2024 से नवाजा गया।
रविवार को राजस्थान चैंबर ऑफ कॉमर्स जयपुर के भैरोंसिंह शेखावत सभागार में दिव्यांग जगत के सानिध्य में आयोजित राष्ट्र स्तरीय भारत गौरव सम्मान समारोह 2024 में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शशि शर्मा, अनिल जैन तालेड़ा सदस्य रेल मंत्रालय भारत सरकार, संपादक उत्तम जैन सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

विशेष शिक्षक एवं शैक्षणिक परामर्शदाता मनोज कुमार नागर का व्यक्तित्व विशेष शिक्षा साहित्य शोधकार्य एवं दिव्यांग सेवा के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंकित है।

विशेष बीएड सहित तीन श्रेणी में शिक्षा स्नातक उपाधि प्राप्त की है जिसमे साइन लैंग्वेज में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए है।
भारतीय पुनर्वास परिषद भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सीआरई कार्यक्रम में तीन रिसर्च पेपरों की प्रस्तुति दी है तथा एक शोध पत्र (पियर रिव्यूड) अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी साहित्य (कोलोनियल) में अधिस्नातक उपाधि धारक है तथा क्षेत्र के बालकों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु नि:शुल्क अध्यापन करवाते रहे है। मनोविज्ञान (क्लिनिकल) में स्नातकोत्तर उपाधि और विशेष शिक्षा (बौद्धिक अक्षमता) में स्नातकोत्तर उपाधि धारक है तथा दिव्यांग बालकों के शिक्षण प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत है।

error: Content is protected !!