फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भर्ती कर रही हैं एजेंसियां , दस्तावेज जांच कराने की मांग

जयपुर: स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत संचालित व्यावसायिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर राजस्थान बेरोजगार यूनियन के अध्यक्ष हनुमान किसान ने सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
हनुमान किसान ने एक्स प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा भर्ती के दौरान एजेंसियों के दलालों ने अभ्यर्थियों के जाली दस्तावेज तैयार कर नियुक्ति देने के सबूत उन्हें प्राप्त हुए है गलत तरीके से नियुक्ति प्राप्त करने एवं नियुक्ति देने वाली ऐजेंसी एवं अभ्यर्थी बराबर जिम्मेदार हैं।
बेरोजगार यूनियन अध्यक्ष ने आग्रह किया है कि अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ जांच स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप से कराने की मांग सरकार से करेंगे ताकि विद्यार्थियों के साथ न्याय हो सकें।
वोकेशनल ट्रेनर वेलफेयर एसोसिएशन संघ प्रदेशाध्यक्ष रघुपाल सिंह ने हनुमान किसान एवं सरकार को दस्तावेज जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वाशन दिया है
error: Content is protected !!