राज्य में प्रशासनिक ढांचा चरमराया : किरण माहेश्वरी

 राजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा चरमराया गया है। सरकार का अधिकारियों पर नियंत्रण एवं प्रभाव समाप्त हो गया है। वे उपनगर धोईन्दा मे पार्टी समर्थकों को संबोधित कर रही थी। धोईन्दा वासियों ने बताया कि वहां पर दुषित पेयजल आपूर्ति की जा रही है। पानी में कीडे़ आ रहे हैं। किरण ने नागरिकों के साथ पेयजल की पाईपलाइन एवं टंकी को निरीक्षण किया। नालियों का गंदा पानी पाईप लाइन में मिल रहा था। किरण ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात किरण ने बड़ारड़ा, धोईन्दा, मोरवड़, सापोल, भावा, देवरी खेड़ा, वणाई, बागुन्दड़ा, भाणा आदि ग्रामों का सघन दौरा किया। वहां पर ग्रामीणों से उनके अभाव अभियोग जानें। वे शोक संतप्त परिवारों में संवेदना व्यक्त करने भी पहूँची। उन्होनें ग्रामीणों की समस्याओं के तत्काल निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।किरण के साथ पार्षद चम्पालाल, पार्षद सुरेश चन्द्र पालीवाल, सत्यप्रकाश काबरा, सत्यनारायण पुर्बिया, बंशीलाल गुर्जर, उपसरपंच भावा, भगवान लाल भील, पं.स. सदस्य सहित कई कार्यकर्ता थे।

विधायक किरण माहेश्वरी आज सुनेगी अभाव अभियोग

राजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी विधायक कार्यालय पर जनता के अभाव अभियोग सुनेगी। गुरुवार प्रातः 10 बजे से मध्याह्व 1 बजे तक कार्यालय पर जनसुनवाई रखी गई है। जन समस्याओं के तत्काल निवारण, विकास योजनाओं की समयबद्ध पूर्णता और सरकार व प्रशासन के साथ समन्वय के उद्देश्य से कार्यालय पर प्रति सप्ताह जनसुनवाई कार्यक्रम रखा जाता है।किरण ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान में अभी तक का अनुभव उत्साह वर्धक रहा है।

किशोर गुर्जर

प्रवक्ता

error: Content is protected !!