डीजल मूल्यों में बढोतरी से कांग्रेस की जेबे गर्म – भाजपा

राजसमन्द | भारतीय जनता पार्टी ने डीजल मूल्यों में बढोतरी का विरोध करते हुए कहा की कांग्रेस की सरकार एक ऐसा चिकना घड़ा हे जिस पर जनता के आंसुओं का कोई असर नही होता हे | भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी , पूर्व अध्यक्ष हरिओम सिंह राठोड़ , जिला महामंत्री महेश पालीवाल , मीडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश , नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण नंदवाना, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोपाल पालीवाल ने कहा की प्रति माह होने वाली बढोतरी से हर तरफ मंहगाई बढ़ेगी और लोगों  का जीवन दूभर हो जायेगा | भाजपा ने कहा की मूल्य वृधि की ओट में कांग्रेसी नेता जेबें भरने का काम कर रहे हे जब की होना तो यह चाहिए की तेल पर लगने वाले आयत शुल्क पर कटोती की जाती तो तेल कंपनियों को घाटा नही होता और जनता पर भी महंगाई की मार नही पड़ती |

 अपराधी को तुरंत सजा मिले –भाजपा

राजसमन्द, भारतीय जनता पार्टी ने जिला मुख्यालय पर नाबालिग लड़की के साथ हुए बलात्कार और हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की एसी गिनोनी हरकत करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए | भाजपा जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी ,महा मंत्री महेश पालीवाल ,मीडिया जिला संयोजक मधु प्रकाश ने कहा की ऐसे कुकृत्य अपराध की पराकाष्ठा हे |भाजपा ने सरकार से मांग की हे की पुरे मामले में त्वरित कार्यवाही  कर फास्ट ट्रेक अदालत के माध्यम से अपराधी को तुरंत सजा मिलनी चाहिए | 

error: Content is protected !!