ईसीएल फाइनेंस ने राजस्‍थान में किया विस्‍तार, जोधपुर में खोली नई ब्रांच

जोधपुर, जनवरी, 2026- एडलवाइस ग्रुप की कंपनी ईसीएल फाइनेंस लिमिटेड ने राजस्‍थान में अपनी सेवाओं का विस्‍तार करते हुए जोधपुर में नई ब्रांच खोलने की घोषणा की है। यह ब्रांच ईसीएल फाइनेंस की विस्‍तार रणनीति में महत्‍वपूर्ण कदम है और यह जोधपुर क्षेत्र के सूक्ष्‍म, लघु और मझोले उद्योगों (एमएसएमई) की वित्‍तीय जरूरतों को पूरा करेगी।

जोधपुर ब्रांच ईएलसी फाइनेंस के मुख्य एमएसएमई ऋण उत्‍पाद जैसे लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी और अनसिक्योर्ड बिजनेस लोन उपलब्‍ध करवाएगी, जिनको स्‍थानीय उद्यागों की अलग-अलग कार्यशील पूंजी और ग्रोथ की ज़रूरतें  पूरी करने को ध्‍यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।

लोन अगेंस्‍ट प्रॉपर्टी के तहत ईएलसी फाइनेंस आवासीय, व्‍यावसायिक या औद्योगिक प्रॉपर्टी पर 10 करोड़ रुपये तक के लोन देती है। वहीं, अनसीक्‍योर्ड बिजनेस लोन प्रोडक्‍ट के अंतर्गत एमएसएमई 50 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं, जिससे बिजनेस को एसेट्स गिरवी रखे बिना शॉर्ट-टर्म लिक्विडिटी की जरूरतों और विस्‍तार योजना को पूरा करने में मदद मिलती है।

नई ब्रांच की लॉन्चिंग पर अपनी प्रतिक्रिया में ईसीएल फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अजय खुराना ने कहा, “एमएसएमई भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ हैं, फिर भी समय पर और भरोसेमंद ऋण मिलना कई बिजनेस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। ईसीएल फाइनेंस का ध्‍यान ऐसे संरचित और उत्तरदायी वित्तीय समाधान देने पर है जो बिजनेस को लगातार चलाने और ग्रोथ में मदद करें। हमारी  जोधपुर ब्रांच के लॉन्च से भारत में एमएसएमई को सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत होती है, जिससे स्‍थानीय बिज़नेस को फॉर्मल बनने, बड़े होने और भारत की आर्थिक ग्रोथ में ज़्यादा बेहतर तरीके से हिस्सा लेने में मदद मिलेगी।”

उम्मीद है कि यह नई ब्रांच जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारियों, निर्माताओं और सेवा प्रदाताओं को मदद करेगी। इससे राजस्थान में ईसीएल फाइनेंस की जमीनी मौजूदगी और मजबूत होगी।

error: Content is protected !!