जोधपुर, जनवरी 2026: स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स ने स्टर्लिंग अमरगढ़ जोधपुर लॉन्च करने की घोषणा की है जो राजस्थान में ब्रैंड की मौजूदगी में विस्तार करने के साथ-साथ बड़े फॉर्मेट में, अनुभव-केंद्रित स्टे पेश करने की स्टर्लिंग की पेशकश को और अमजबूती देगा। पाल रोड में हरे-भरे इलाके में स्थित यह रेसोर्ट मारवाड़ की भव्यता और आज के दौर के लैज़र, वेडिंग एवं कार्पोरेट ट्रैवलर्स की पसंद के मुताबिक सुकून और बहुपयोगिता की पेशकश करता है।
जोधपुर शहर में स्थित इस रेसोर्ट से आसपास के किलों, महलों और अन्य विरासत स्थलों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। अमरगढ़ जोधपुर को फैमिली हॉलीडे, डेस्टिनेशन वेडिंग्स और बड़े कॉर्पोरेट समारोहों की जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है – जो इस इलाके के हेरिटेज कैरेक्टर और समकालीन इंफ्रास्ट्रक्चर को अपने में समेटे हुए है।
लॉन्च के बारे में, विक्रम लालवानी, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, स्टर्लिंग हॉलीडे रेसोर्ट्स ने कहा, ““राजस्थान स्टर्लिंग की डेस्टिनेशन रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बना हुआ है, और जोधपुर इसकी सबसे प्रभावशाली सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। स्टर्लिंग अमरगढ़ जोधपुर के साथ, हम एक ऐसा रिसॉर्ट प्रस्तुत कर रहे हैं जो विरासत की पृष्ठभूमि में आकार और बहुपयोगिता को लेकर आता है — जो अवकाश यात्रियों, भव्य आयोजनों और कॉर्पोरेट इवेंट्स के लिए समान रूप से प्रासंगिक है। यह लॉन्च उन डेस्टिनेशन-आधारित रिसॉर्ट्स के निर्माण पर हमारे फोकस को दर्शाता है जो स्थानीय पहचान को एक राष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी नेटवर्क की विश्वसनीयता के साथ जोड़ते हैं।”
स्टर्लिंग अमरगढ़ जोधपुर में बारीकी से डिज़ाइन किए गए एलीगेंट कमरे और सुइट्स हैं, जो क्लासिक, प्रीमियर और सुइट श्रेणियों में उपलब्ध हैं। ये कमरे विरासत-प्रेरित डिज़ाइन और आधुनिक सुविधाओं का संतुलित समावेश प्रस्तुत करते हैं। यह रिसॉर्ट विशेष रूप से भव्य आयोजनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें दो विशाल इंडोर बैंक्वेट हॉल — ‘केसरी’ और ‘मारवाड़’ — के साथ-साथ एक भव्य आउटडोर वेन्यू ‘रजवाड़ा – लॉन्स’ भी शामिल है, जो शाही शादियों, सामाजिक समारोहों और बड़े स्तर के कॉर्पोरेट आयोजनों के लिए उपयुक्त है।
खानपान इस रिसॉर्ट की पहचान का एक प्रमुख हिस्सा है। ‘सांगरी – द फ्लेवर्स ऑफ राजस्थान’ ऑल-डे लाइव-किचन रेस्तरां में प्रामाणिक क्षेत्रीय व्यंजनों के साथ-साथ लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय व्यंजन भी परोसे जाते हैं। वहीं, अल-फ्रेस्को कोर्टयार्ड डाइनिंग स्पेस निजी डिनर और उत्सवपूर्ण शामों के लिए एक विशिष्ट माहौल प्रदान करता है।
मेहमान यहां विभिन्न अवकाश और गतिविधि विकल्पों का भी आनंद ले सकते हैं, जिनमें आउटडोर स्विमिंग पूल, सांस्कृतिक संध्याएं और परिवार के अनुकूल स्थान शामिल हैं — जो इस रिसॉर्ट को बहु-पीढ़ीय प्रवास के लिए आदर्श बनाते हैं।
रेसोर्ट की लोकेशन ऐसी है कि यह मेहमानों को मेहरानगढ़ फोर्ट, जसवंत थड़ा, उमेद भवन पैलेस, मंदौर गार्डन्स, कैलाना लेक और क्लॉक टावर मार्केट समेत अन्य कई कल्चरल लैंडमार्क तक आसानी से आने-जाने की सुविधा देता है और लौटकर वे रेसोर्ट के शांत, सुकूनदायक माहौल में आराम कर सकते हैं।
अनिल गर्ग, मैनेजिंग डायरेक्टर नेहा एंटरप्राइज़ ने कहा, “अमरगढ़ लंबे समय से जोधपुर के हॉस्पीटेलिटी लैंडस्केप का हिस्सा रहा है, और यह नवीनतम जुड़ाव रेसोर्ट के सफर में नया चैप्टर है। स्टर्लिंग के साथ पार्टनरशिप के चलते हम अपनी प्रॉपर्टी को देशभर में लोकप्रियता दिला सकते हैं और एक समान सर्विस मानक तथा डेस्टिनेशन-केंद्रित स्टे एवं सेलीब्रेशन के लिहाज से भी मेहमानों के लिए गहन अनुभव बुन सकते हैं। और ऐसा करते हुए हम राजस्थान के मूल चरित्र को भी बरकरार रखते हैं, जो कि अमरगढ़ की प्रमुख खूबी है। हम इस नए घटनाक्रम को रेसोर्ट के अगले चरण के विकास में महत्वपूर्ण मुकाम की तरह देख रहे हैं।”
स्टर्लिंग अमरगढ़ जोधपुर को स्टर्लिंग के व्यापक राजस्थान डेस्टिनेशन नेटवर्क में अहम स्थान हासिल है, जो मेहमानों को विभिन्न शहरों में आसानी से ट्रैवल करने के विकल्प प्रदान करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है और साथ ही, समारोहों तथा डेस्टिनेशन वेडिंग ग्रुप्स के लिए भी उपयोगी साबित होगा। यह रेसोर्ट राज्य में ही स्थित अन्य रेसोर्टों जैसे स्टर्लिंग उदयपुर से करीब 250-280 किमी (सड़क मार्ग से 5 से 6 घंटे), स्टर्लिंग पुष्कर से से करीब 190 किमी (सड़क मार्ग से 4 से 4.5 घंटे), तथा स्टर्लिंग रुद्राक्ष जैसलमेर से लगभग 285 किमी (सड़क मार्ग से 5 से 6 घंटे) की दूरी पर है, और इस प्रकार परिवारों तथा मेहमानों को वेडिंग ट्रैवल आइटनरीज़ में हेरिटेज शहरों, डेज़र्ट फोर्ट्स तथा लेकसाइड्स को शामिल करने की सहूलियत देता है। इस कनेक्टिविटी के चलते, राजस्थान में प्री-वेडिंग इवेंट्स, पोस्ट-वेडिंग लैज़र स्टे तथा कल्चरल एक्सप्लोरेशन को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है, जिसके लिए उन्हें एक भरोसेमंद नेशनल हॉस्पीटेलिटी ब्रैंड की सेवाओं का भरोसा मिलता है।
बड़े इवेंट इंफ्रास्ट्रक्चर, रेसोर्ट-स्टाइल एकोमोडेशन और आसान एक्सेस जैसी खूबियों स्टर्लिंग अमरगढ़ जोधपुर को स्टैंडएलोन इवेंट वैन्यू की बजाय डेस्टिनेशन वेडिंग्स तथा मल्टी-डे सेलीब्रेशंस के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण बनाया है।