नाथद्वारा से “आप आपरे साथे” अभियान की शुरुआत

आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे – पप्पू लाल कीर 
राजसमंद। आम आदमी पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन श्रीनाथजी की पावन नगरी नाथद्वारा में वरिष्ठ आप नेता एडवोकेट भरत पालीवाल के नेतृत्व में किया गया । इस बैठक के माध्यम से आम आदमी पार्टी द्वारा “आप आपरे साथे” अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।
“आप आपरे साथे” अभियान के प्रभारी पप्पू लाल कीर ने बताया कि आम आदमी पार्टी आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव पूरी ताकत, मजबूती और जनसमर्थन के साथ लड़ेगी। यह अभियान आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। पार्टी जनता के सहयोग से ईमानदार, पारदर्शी एवं जवाबदेह व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में कार्यकर्ताओं से अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
इस दौरान एडवोकेट भरत पालीवाल, पप्पू लाल कीर, धर्मेश चंदेल, रामलाल सुथार, सूर्य प्रकाश सनाड्य, कपिल जैन सहित आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रेषक – 
पप्पू लाल कीर 
आम आदमी पार्टी राजसमंद 
मो. 8003695834
error: Content is protected !!