वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गालाल पारीक का निधन

स्व. दुर्गालाल पारीक

शाहपुरा/ शाहपुरा के वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गालाल पारीक का शुक्रवार को निधन हो गया। वो ६४ वर्ष के थे। पारीक लंबे समय से बीमार थे। पारीक की अंत्येष्ठि प्रात: ९.३० बजे स्थानीय मोक्षधाम पर की गई। अंतिम यात्रा में पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी, बार एसोसियेशन के अध्यक्ष अनिल व्यास, ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक भारद्वाज व नगर भाजपा महामंत्री पकंज सुगंधी सहित शाहपुरा के प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए। अधिवक्ता पारीक के निधन पर स्थानीय अभिभाषक संस्था के पदाधिकारियों ने शोक जताया है।
-मूलचंद पेसवानी 

error: Content is protected !!