राधा सरल बिहारी मंदिर में फागोत्सव का हर्षोल्लासपूर्ण एवं भावपूर्ण आयोजन

जयपुर । कलमप्रिया लेखिका साहित्य संस्थान व जयपुर विधापीठ सीनियर  सैकंडरी स्कूल द्वारा राधा सरल बिहारी मंदिर में फागोत्सव का अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण एवं भावपूर्ण आयोजन किया गया। मंदिर की मनोहारी सज्जा, प्रांगण और भक्तिमय वातावरण ने उपस्थित सभी सदस्याओं का मन मोह लिया। वातावरण में भक्ति, उल्लास और फागुन की मादकता एक साथ घुली हुई प्रतीत हो रही थी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि सक्सेना एवं नीलम शर्मा द्वारा गरिमापूर्ण ढंग से की गई। सर्वप्रथम सभी अतिथियों एवं सदस्याओं के लिए मंदिर परिसर में स्नेहपूर्ण जलपान की व्यवस्था की गई। तत्पश्चात मंदिर में प्रवेश करते समय सभी का तिलक लगा कर व ढोल बजाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। कुछ सदस्याओं को अध्यक्ष मंडल द्वारा श्वेत एवं लाल रंगों से मिश्रित आकर्षक साड़ी भेंट की गई, जिससे कार्यक्रम की रौनक और भी बढ़ गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अनुराधा माथुर द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने समस्त वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके उपरांत कमलेश चौधरी ने “हमारे घर आना होली में” कविता के मधुर  विभिन्न भक्तिमय भजनों एवं उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ नृत्य का भी आनंद लिया गया। उपस्थित सभी सदस्याएं मानो स्वयं राधा के भाव में रची-बसी प्रतीत हो रही थीं।
इस अवसर पर कलम प्रिया लेखिका संस्थान, उमंग संस्था तथा जयपुर  विधापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल  की शिक्षिकाएं सम्मिलित हुईं। विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों ने वॉलंटियर के रूप में सहयोग प्रदान कर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के संस्था प्रधान एवं प्राचार्य का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन  किया गया। साथ ही शशि पाठक द्वारा भेंटस्वरूप प्रदान  प्रोजेक्टर विधालय  को औपचारिक रूप से  सौंपा गया।फूलों की होली ने उत्सव को चरम उल्लास तक पहुँचा दिया। हिमाक्षी कर्नाटक, मनीषा दुबे, रितिका मदान आदि के साथ सभी सदस्याओं ने नृत्य कर फागुन के रंगों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा स्नेहपूर्वक स्वादिष्ट भोजन परोसा गया।
विदाई के समय श्रीमती नीलम शर्मा जी ने सभी अतिथियों को रंग लगाकर, प्रसाद वितरित कर एवं पान खिलाकर आत्मीयता से विदा किया। कार्यक्रम में मंजू अरोड़ा, शशि तनेजा, डॉ. कंचना सक्सेना, पवनेश्वरी वर्मा, ज्योत्सना सक्सेना, अर्चना सिंह, अनुराधा माथुर, स्तुति सक्सेना, झुंझुनू से सीमा लोहिया, पूनम सेठी, आशा पंजवानी, माला कैलाश पार्वती भागवानी, मंजू कपूर, नीता जत्तानी, आशा अरोड़ा एवं डॉ. अंजु सक्सेना सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
error: Content is protected !!