भीलवाड़ा –
स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा एवं एलएनजे समूह के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ’डब्ल्यू-20’ महिला कलाकारों की विशाल कला प्रदर्शनी का शुभारंभ पद्मश्री जानकी लाल भाण्ड, पवन पंवार अध्यक्ष लायंस क्लब, रजनीश वर्मा, इकबाल हुसैन, कौशल्या राजानी के करकमलों से आज दिनांक 07 मार्च 2026 को सांय 5 बजे वकील कोलोनी स्थिति आकृति आर्ट गैलेरी में हुआ।
संस्था के सचिव कैलाश पलिया ने बताया कि इस कला प्रदर्शनी में भीलवाड़ा शहर की 10 वरिष्ठ व युवा कलाकारों की 60 कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। जिनमें ग्राफिक्स, यथार्थवादी, प्रयोगधर्मी कृतियों को प्रदर्शित किया गया है।
इस अवसर पर श्रीमती मन्जू मिश्रा, गीताजंलि वर्मा, ज्योति पारीक, डॉ. हेमन्ता मीणा, नेहा सोनी, अन्नु प्रजापत, अनुष्का प्रजापत, झलकरानी बाघचार, स्नेहा ओस्तवाल, भूवी केशवानी को कला के क्षैत्र में विशेष योगदान के लिये महान चित्रकार स्व. अमृता शेरगिल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कला प्रदर्शनी 12 मार्च तक प्रातः 10 बजे सं सांय 8 बजे तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।