जयपुर। साहित्य के क्षेत्र में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जयपुर की प्रख्यात साहित्यकार एवं ज्ञान विहार स्कूल की हिंदीविभागाध्यक्ष रेनू ‘शब्दमुखर’ ने ‘लाइव वायर न्यूज’ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से अनेक रचनाकारों ने कविता, कहानी, लघुकथा, ग़ज़ल एवं लेख जैसी विधाओं में अपनी मौलिक रचनाएँ प्रस्तुत कीं। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रेनू ‘शब्दमुखर’ की सशक्त अभिव्यक्ति, संवेदनशील लेखन शैली और प्रभावशाली प्रस्तुति ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
रेनू ‘शब्दमुखर’ ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें ₹1000 नगद पुरस्कार, डिजिटल ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र से पुणे में सम्मानित किया जाएगा। रेनू ‘शब्दमुखर’ वर्तमान में ज्ञान विहार स्कूल में हिंदी विभाग की प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और लंबे समय से साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
ज्ञान विहार स्कूल की हिंदी विभागाध्यक्ष रेनू ‘शब्दमुखर’ का साहित्य के प्रति समर्पण, संवेदनशील लेखन और विद्यार्थियों को प्रेरित करने की उनकी शैली सदैव प्रशंसनीय रही है। उनकी यह उपलब्धि विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि निरंतर प्रयास और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।