मेनार। डॉ अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति वल्लभनगर की ओर से बैठक का आयोजन शुक्रवार को डॉ अम्बेडकर छात्रावास वल्लभनगर में किया गया। समिति के युवा प्रभारी रमेश मेघवाल एवं मिट्ठूलाल मेघवाल ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राम अंबेडकर की 135 वीं जन्म जयंती को लेकर मंगलवार को सुबह विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। आयोजन मंडल के दूदाराम मेघवाल एवं संजय मेघवाल मेनार ने बताया कि विचार गोष्ठी के साथ बाबासाहेब डॉ अंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन भी डॉ अम्बेडकर छात्रावास वल्लभनगर परिसर में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उदयलाल डांगी , समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण होंगे। आयोजक मंडल के सुरेश के मेघवाल ने बताया कि इसको लेकर शनिवार को देर शाम को बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने कार्य विस्तार किया गया। बैठक के दौरान राजकुमार वाजमिया, शांतिलाल मोडी, नरेंद्र मेघवाल , सुरेश मेघवाल, राजमल गुलाबनगर , देवीलाल वाडी, गंगाराम मीणा, सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।