जवाहर फाउंडेशन ने किया नन्हे मुन्ने बच्चों का सम्मान एवं हौसला अफजाई

_भीलवाड़ा।_
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लर्निंग विंग्स स्कूल एवं जवाहर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार 5 जून 2026 को ड्राइंग पेंटिंग एवं कलरिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नौनिहालों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और कलात्मक दृष्टिकोण को बढ़ाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के ओएसडी एवं जवाहर फाउंडेशन के ट्रस्टी रजनीश वर्मा थे,। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल थे तथा सामाजिक कार्यकर्ता हारून रंगरेज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
लर्निंग विंग्स स्कूल के संचालक *दिलीप भदादा* एवं कार्यक्रम के आयोजक *संगीता भदादा* के मार्गदर्शन में छात्रों को सफल मार्गदर्शन के साथ प्रोत्साहित किया गया तथा स्कूल की समन्वयक परिधि पोद्दार एवं सहायक शिक्षिकाओं शबनम बानो व कपिला माहेश्वरी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजनीश वर्मा ने बच्चों को अपने शिक्षकों ही मार्गदर्शन में कार्य करने का आग्रह किया तथा जवाहर फाउंडेशन के द्वारा किए जाने सामाजिक कार्यों के बारे में उन्हें जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे आयोजन से छात्रों को बड़े कंपटीशन जाने पर आत्मविश्वास का संचार होता है तथा वह भी भविष्य में अच्छी प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं
प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया। _पहला वर्ग 3 से 5 वर्ष आयु वर्ग_ का कलरिंग प्रतियोगिता रहा, जिसमें _समक्ष जैन ने प्रथम, सिद्धेश सारस्वत ने द्वितीय तथा मानुषी पोरवाल ने तृतीय स्थान_ प्राप्त किया। _दूसरा वर्ग 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग_ की ड्राइंग प्रतियोगिता रहा, जिसमें *_मिशिका इनानी_ प्रथम, मुक्ता जैन द्वितीय तथा क्रियांश पोरवाल तृतीय* स्थान पर रहे।
विजेता प्रतिभागियों को जवाहर फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को भी सहभागिता प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। अतिथियों ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
_- विद्यालय प्रबंधन, लर्निंग विंग्स स्कूल, भीलवाड़ा_

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!