श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए नई पीढ़ी के फसल सुरक्षा और पोषण उत्पाद पेश किए

जयपुर जून, 2026: डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के प्रभाग, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने आधुनिक फसल सुरक्षा एवं स्पेशलटी प्लांट न्यूट्रिशन प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के कोटा में हुआ, जहाँ इस क्षेत्र के प्रमुख चैनल पार्टनर इन आधुनिक समाधानों के लॉन्च के अवसर पर इकट्ठा हुए।

अपने फसल सुरक्षा पोर्टफोलियो को मज़बूत बनाने के लिए, कंपनी ने एक नए प्रोडक्ट श्रीराम सेनकुशा की घोषणा की है, जो उभरती विश्वस्तरीय तकनीकों को भारतीय किसानों तक पहुँचाने की श्रीराम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह समाधान ग्लोबल इनोवेटर्स की पेटेंटेड तकनीकों का उपयोग कर बेहद सावधानी से विकसित किया गया है, ताकि भारतीय किसान अपनी आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण फसलों को कीटों से सुरक्षित रख सकें। श्रीराम सेनकुशा एक जापानी इनोवेशन है, जो उच्च-मूल्य वाली कृषि एवं बागवानी फसलों को लेपिडोप्टेरन कीटों एवं थ्रिप्स से सुरक्षा प्रदान करता है। 1-डे प्री-हार्वेस्ट इंटरवल (पीएचआई) से डिज़ाइन किया गया, श्रीराम सेनकुशा, कीटों में प्रतिरोधी क्षमता विकसित होने की संभावना को कम कर देता है। इसका ट्रांसलैमिनर एक्शन और 30-मिनट की रेन-फ़ास्टनैस (बारिश में भी असरदार रहने की क्षमता) फसलों को बेहतर सुरक्षा देकर उन्हें स्वस्थ बनाते हैं, जिससे फसल की पैदावार बढ़ती है।

स्पेशलिटी प्लांट न्यूट्रिशन (एसपीएन) सेगमेंट में, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने श्रीराम फर्मप्लस, श्रीराम सिम्बिया, श्रीराम मैग्निका और श्रीराम पिकासोल पेश किए हैं। श्रीराम फर्मप्लस सिलिकॉन-फोर्टिफाइड टेक्नोलॉजी से बना एक रेवोल्युशनरी प्रोडक्ट है, जो पौधों को एबायोटिक स्ट्रेस (जैसे गर्मी, सूखा आदि) से बचाता है और उन्हें मज़बूती देता है। यह प्रोडक्ट फसल को कई तरह से मज़बूत बनाता है – जैसे फलों का मज़बूती से जुड़ा रहना और फलों की त्वचा का स्वस्थ होना – जिससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिल पाता है। श्रीराम सिम्बियो मिट्टी के स्वास्थय को हर तरह से बेहतर बनाने के लिए तैया किया गया नई पीढ़ी का जैविक समाधान है, जिसमें नए प्रकार के ऑर्गेनिक कार्बन-बेस्ड ग्रेन्यूल्स का इस्तेमाल किया गया है। यह प्रोडक्ट मिट्टी से फास्फोरस, आयरन और जिंक जैसे ज़रूरी पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। अपने शानदार परफोर्मेन्स के चलते ये प्रोडक्ट्स जल्द और ज़्यादा प्रभाविता से काम करते हैं, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार और अधिक मुनाफ़ा मिलता है। इसी तरह श्रीराम पिकासोल और श्रीराम मैग्निका भारत में अपनी तरह के पहले प्रोडक्ट हैं, जिन्हें एलीमेंटल बायोस्टिमुलेन्ट टाइटेनियम से फोर्टिफाइड किया गया है। ये प्रोडक्ट ऐसे समय में लॉन्च किए गए हैं जब किसान डीएपी और कैल्शियम नाइट्रेट जैसे ज़रूरी इनपुट की सप्लाई की कमी और बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं; ये नए प्रोडक्ट्स फसल को फास्फोरस और कैल्शियम से युक्त पोषण देते हैं जिससे फसल का परफोर्मेन्स कई गुना बेहतर हो जाता है। ये लॉन्च सस्टेनेबल एवं आधुनिक कृषि समाधानों के माध्यम से किसानों की पैदावार बढ़ाने में योगदान देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाते हैं।

‘‘श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स के लिए, इनोवेशन सिर्फ़ एक लक्ष्य नहीं बल्कि हर उस किसान से हमारा वादा है जिसे हम अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। इन नए प्रोडक्ट्स का लॉन्च कृषि को नया आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आधुनिक बीजों, फ़सल सुरक्षा और पोषण समाधानों को सीधे किसानों की पहुंच में लेकर आए हैं, इससे वे न सिर्फ़ बेहतर फ़सलें उगा सकेंगे बल्कि अपने भविष्य को भी सशक्त बना सकेंगे।’’ संजय छाबड़ा, एक्ज़क्टिव डायरेक्टर और बिज़नेस हैड, श्रीराम फार्म सॉल्युशन्स ने कहा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!