जयपुर। इंडियन ट्रेलब्लेज़र 2 वर्ष पश्चात एक बार फिर पब्लिक डिमांड पर अपना शो महिला सशक्तिकरण पर ला रहा है।संस्था के आयोजक डॉक्टर नीरज माथुर ने बताया कि इस बार इंडियन ट्रेलब्लेज़र भारतीय संस्कृति को ध्यान में रखते हुए अपना कार्यक्रम जयपुरवासियों के लिए ला रहा है।
इस बार महिलाओं के लिए साड़ी क्वीन 2026 कम्पीटिशन करने जा रहा है जोकि 22 अगस्त 26 को आयोजित किया जाएगा जिसके की नॉमिनेशन आरंभ हो गए आप को बतादे संस्था की लोकप्रियता को देखते काफी नॉमिनेशन आ गए है एवं इंडियन ट्रेलब्लेज़र शीघ्र ही नॉमिनेशन बंद भी कर सकता है।
इंडियन ट्रेलब्लेज़र के आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभागी अलग अलग स्टाइल में शादी पहन अपने आप को शो केश करेंगी जिसमें प्रतिभागी आपने आप को तैयार करेंगी कोई गुजराती, महाराष्ट्रीयन, बंगाली या राजस्थानी के साथ किसी भी प्रदेश की वेशभूषा के साथ मेकअप, ज्वैलरी धारण कर अपनी प्रस्तुति प्रेषित करेगी।
इस बार इंडियन ट्रेलब्लेज़र ने अर्ली बर्ड ऑडिशन के लिए सरप्राइज गिफ्ट भी दिया जाएगा
यह कार्यक्रम संस्था ने भारतीय परिवेश को बढ़ावा देने के लिए रखा है।