गृहमंत्री एवं कांग्रेस कर रहे है हिन्दुत्व का अपमान

उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव व विधायक किरण माहेश्वरी ने कहा कि देश के गृहमंत्री के अधिकार में सारी केन्द्रीय जांच एजेंसियां है। वे भाजपा और संघ पर आंतकवाद के आरोप लगाने के स्थान पर सीधी कार्यवाही क्यों नहीं करते है? बिना तथ्यों एवं ठोस साक्ष्यों के हिन्दू आतंकवाद का आरोप कांग्रेस का मुस्लिम वोटों का लालच दर्शाता है।
किरण ने कहा कि गृहमंत्री हिन्दू आतंकवाद का काल्पनिक भय खड़ा करके आतंकवाद के विरूद्ध संघर्ष को कमजोर कर रहे है। देश पाकिस्तान एवं चीन द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का सामना कर रहा है। उसे सख्ती से कुचलने में असफल कांग्रेस तथ्यहीन आरोपों से हिन्दू धर्म का अपमान कर रही है। गृहमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी भारतीय पक्ष को दुर्बल बना कर पाकिस्तान को लाभ पहुंचा रहे है। कांग्रेस के 3 दिनों के चिंतन से झूठ की राजनीति की सोच ही उभर कर आयी है।

error: Content is protected !!