**आचार्य पुलक सागर महाराज जी का आरएसडब्ल्यूएम मंडपम में आगमन**

आज चित्तौड़ रोड स्थित एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप की औद्योगिक इकाई आरएसडब्ल्यूएम मंडपम में जैन समाज के पूज्य **आचार्य श्री पुलक सागर महाराज जी** का शुभ आगमन हुआ। इस अवसर पर श्री वाई. डी. तिवारी(बिज़नेस हेड)द्वारा उन्हें  जवाहर फाउंडेशन द्वारा समाज हित में किए जा रहे विभिन्न जमीनी स्तर के कार्यों की जानकारी दी गई तथा फाउंडेशन का न्यूज़लेटर भी भेंट स्वरूप दिया गया।
 *जवाहर फाउंडेशन की सेवा एवं जनकल्याणकारी पहलों* के बारे में जानकर आचार्य श्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने **श्री रिजु झुनझुनवाला जी* से भेंट करने की इच्छा व्यक्त की तथा उनके लिए अपने आशीर्वाद स्वरूप अपनी *पुस्तक/बुकलेट* भी भेंट की।
यह अवसर समाज सेवा के प्रति साझा प्रतिबद्धता और प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण क्षण रहा। जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा जानकारी दी की फाउंडेशन अपने सामाजिक सरोकार के तहत कला, खेलकूद, सांस्कृतिक धरोहर, संगीत, महिला सशक्तिकरण, खाद्य सुरक्षा,रोजगार, सघन वृक्षारोपण एवं स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान जैसे विषयों पर निरंतर गत 7 वर्षों से कार्य कर रही है।
*आचार्य पुलक सागर जी महाराज* के आगमन से भीलवाड़ा जिले को सुख समृद्धि और विकास की ओर कार्य करने की भावना प्रेषित होगी
error: Content is protected !!