आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी महेश खीची का उदयपुर संभाग दौरा

नाथद्वारा/राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश सह प्रभारी, दिल्ली नगर निगम पार्षद एवं पूर्व महापौर महेश खीची उदयपुर संभाग के संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे राजसमंद, उदयपुर, सलूंबर एवं डूंगरपुर जिलों का दौरा कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
आम आदमी पार्टी राजसमंद के जिला संगठन महासचिव पप्पू लाल कीर ने बताया कि महेश खीची 2 अगस्त 2026 को नाथद्वारा (राजसमंद) में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पश्चात 3 अगस्त 2026 (सोमवार) प्रातः 11:30 बजे नाथद्वारा स्थित गणेश टेकरी पर राजसमंद जिले के पार्टी पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं संगठनात्मक संवाद करेंगे।
पप्पू लाल कीर 
जिला संगठन महासचिव 
आम आदमी पार्टी राजसमंद
error: Content is protected !!