भीलवाड़ा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ पूर्वांचल जनचेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट एवं राजस्थान पत्रिका के संयुक्त तत्वावधान में “इस मानसून एक पौधा भविष्य के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, मोहकमपुरा, आजाद नगर, गांधी नगर, भीलवाड़ा परिसर में पौधारोपण के लिए खड्डे तैयार किए गए। वहीं कल, 11 अगस्त 2026 को विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम पूर्वांचल जनचेतना समिति के संरक्षक रजनीश जी वर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुराधा झा के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत भीलवाड़ा शहर के विभिन्न विद्यालयों एवं उद्यानों में लगभग 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है।
आज पौधारोपण की तैयारियों के दौरान संस्था की कार्यकारिणी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और पौधों के लिए तैयार किए गए स्थानों की व्यवस्था पूरी की। अनुराधा झा ने कहा कि पौधा लगाने से पहले उसके लिए उचित स्थान तैयार करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि पौधे को केवल लगाना नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित रूप से बड़ा करना हमारा उद्देश्य है।
इस अभियान में शिल्पी सिंह, पूनम झा, रामावती देवी, अनामिका पंडित , लीला कन्नौज एवं अनुष्का सेन सहित संस्था की कार्यकारिणी एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
संरक्षक रजनीश जी वर्मा ने कहा कि “इस मानसून एक पौधा भविष्य के नाम” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक सामूहिक संकल्प है।
कल 11 अगस्त को होने वाला पौधारोपण इसी संकल्प की अगली कड़ी होगा