आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस ने टोंक में नई शाखा खोलकर राजस्थान में मौजूदगी बढ़ाई

टोंक, 10 सितंबर 2026: आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एबीएचएफएल) ने राजस्थान में अपनी मौजूदगी बढ़ाते हुए टोंक में नई शाखा शुरू की है। यह कंपनी हाउसिंग फाइनेंस के क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में से एक है और आदित्य बिरला कैपिटल लिमिटेड की सहयोगी कंपनी है। यह कदम देशभर में अपना डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बढ़ाने की कंपनी की बड़ी योजना का हिस्सा है। इसके साथ राजस्थान में एबीएचएफएल की कुल शाखाएं 17 हो गई हैंजिससे राज्य के तेजी से बढ़ते बाजारों में उसकी पहुंच बढ़ेगी और ग्राहकों को सुविधा भी ज्यादा मिलेगी।

टोंक में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चरकनेक्टिविटी और जयपुर समेत राजस्थान के प्रमुख शहरों से नजदीकी के कारण रेजिडेंशियल लैंडस्केप में लगातार विकास देखने को मिल रहा है। बढ़ती आर्थिक गतिविधियों और जरूरी सेवाओं की बेहतर पहुंच से परिवारोंप्रोफेशनल्स और सेल्फ-एम्प्लॉयड लोगों के लिए इस इलाके में बसने के मौके बढ़ रहे हैं। बदलती हाउसिंग जरूरतों के बीच एबीएचएफएल की नई ब्रांच कस्टमाइज्ड होम फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस की पहुंच बढ़ाएगी और ग्राहकों को आसानी से घर खरीदने का लक्ष्य पूरा करने में मदद करेगी।

एबीएचएफएल अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हाउसिंग फाइनेंस के कई समाधान देता है। इनमें अफोर्डेबल हाउसिंग लोनप्रीमियम हाउसिंग लोनकंस्ट्रक्शन फाइनेंस और प्रॉपर्टी पर लोन शामिल हैं। कंपनी की सेवाएं वेतनभोगी लोगोंप्रोफेशनल्‍सअपना कारोबार करने वालों और नए आय वर्ग के ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। दमदार डिजिटल क्षमताओं के दम पर एबीएचएफएल लोन की पूरी प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाता हैजिससे ग्राहकों को जल्दी मंजूरी मिलती है और सेवा का अनुभव भी बेहतर रहता है।

इस लॉन्च के मौके पर एबीएचएफएल ग्राहकों को एक खास ऑफर दे रहा है, जीरो लॉगिन फीस के साथ 50 लाख रुपये तक के लोन की मौके पर ही मंजूरी। यह ऑफर 10 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगाजिससे इस नई शाखा के ग्राहकों को तेज और ज्यादा किफायती लोन सुविधा मिलेगी।

कंपनी के इस कदम पर आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एमडी और सीईओ श्री पंकज गाडगिल ने कहा, “राजस्थान हमारे लिए विकास की अपार संभावनाओं वाला अहम बाजार है। मजबूत मांग और बढ़ती आकांक्षाओं को देखते हुए हम अपनी मौजूदगी इलाकों में फैला रहे हैंताकि ग्राहकों से गहरा रिश्ता बने। अपने बढ़ते डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और मजबूत डिजिटल क्षमताओं के साथ हमारा लक्ष्य घर खरीदने की पूरी प्रक्रिया को ग्राहकों के लिए आसानतेज और बिना झंझट का बनाना है।”

अपने हैप्पी होम लोन जर्नी‘ वाले वादे के मुताबिकयह विस्तार दिखाता है कि एबीएचएफएल हमेशा ग्राहकों को पहले रखनेजिम्मेदारी से लोन देने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक फाइनेंस पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी अपने बड़े और अलग-अलग तरह के रिटेल पोर्टफोलियो के जरिए लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!